विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2017

दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान का टायर फटा, 130 यात्री थे सवार

वाराणसी से आने वाले एयर इंडिया के एक विमान का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टायर फट गया.

दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान का टायर फटा, 130 यात्री थे सवार
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: वाराणसी से आने वाले एयर इंडिया के एक विमान का रविवार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एक टायर फट गया. एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया. उन्होंने बताया कि विमान पर चालक दल के सदस्य और 130 यात्री सवार थे.

यह भी पढ़ें : एयर इंडिया के विमान में तकनीकी गड़बड़ी, तीन घंटे तक फ्लाइट में बैठे रहे 282 यात्री

प्रवक्ता के मुताबिक, 'वाराणसी से नई दिल्ली पहुंचने वाले एयरबस ए321 विमान का एक टायर यहां आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद फट गया.' उन्होंने बताया कि विमान शाम 5 बजे यहां उतरा था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com