विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2018

दिल्ली पुलिस के शहीदों को नहीं मिलना चाहिए 1 करोड़, पार्टी विधायकों की मांग पर क्या बोले CM केजरीवाल ?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'आप' सरकार की एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि योजना से दिल्ली पुलिस को बाहर करने की पार्टी विधायकों की मांग ठुकरा दी है.

दिल्ली पुलिस के शहीदों को नहीं मिलना चाहिए 1 करोड़, पार्टी विधायकों की मांग पर क्या बोले CM केजरीवाल ?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फाइल फोटो.
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह 'आप' सरकार की एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि योजना से दिल्ली पुलिस को बाहर करने की अपनी पार्टी के विधायकों की मांग से सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस बल उनके लिये ‘‘परिवार'' की तरह है.  'आप' विधायकों ने बुधवार को मांग की थी कि मुख्यमंत्री शहीद सुरक्षाकर्मियों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि योजना के लाभार्थी सूची से दिल्ली पुलिस को बाहर करें. विधायकों ने केजरीवाल पर हमले के सिलिसले में दिल्ली पुलिस के बर्ताव का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि बल ने लोगों से ‘‘विश्वासघात''किया है. यहां पालम में आयोजित एक कार्यक्रम में केजरीवाल ने ड्यूटी के दौरान मारे गये दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल बीरेन्द्र सिंह एवं दीपक कुमार को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने दोनों कांस्टेबलों के परिवार से मुलाकात की और उन्हें एक-एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा.

वीडियो- रणनीति: मिर्ची अटैक पर तीखी जंग 



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Delhi Govt, Delhi Police Martyrs, Stop Compensation For Delhi Police Martyrs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com