प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 5 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी के नेता नवीन दास की जली हुई लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि समलैंगिक रिश्तों की वजह से नवीन दास की हत्या कर दी गई थी. गौरतलब है कि साहिबाबाद में ब्रेजा कार में नवीन का जला हुआ शव बरामद हुआ था और पुलिस ने कैश भी बरामद किये थे. इस मामले में पुलिस ने अभी तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नवीन कुमार दास (45) अपने परिवार के साथ इंद्रपुरी दिल्ली में रहते थे. वह इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करते थे.
गाजियाबादः मस्जिद की छत पर जिस बच्ची का मिला था शव, उसके साथ रेप की पुष्टि
इससे पहले घटना के बाद पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि गुरुवार देर रात दिल्ली जाते समय भोपुरा रोड पर उनकी कार में अचानक आग लग गयी जिसकी सूचना राहगीरों ने कॉल कर पुलिस और दमकल विभाग को दी. जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी. वहीं, कार में मौजूद नवीन की भी मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची.
गाजियाबाद : मुरादनगर में मस्जिद की छत पर मिला 7 साल की बच्ची का शव, गला दबाकर की गई हत्या
दूसरी ओर, मृतक के भाई मनोज कुमार दास ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी. उन्होंने बताया कि उनका भाई नवीन बृहस्पतिवार की दोपहर घर से छतरपुर के लिए निकला था. वहां उसे एक प्लॉट का सौदा करना था. दोपहर के समय उसने भोपुरा की डीएलएफ कॉलोनी में रहने वाली अपनी बहन को फोन पर जानकारी दी कि उसने प्लॉट का सौदा कर लिया है और पार्टी को टोकन मनी भी दे दिया है. इसके बाद से नवीन दास का फोन स्विच ऑफ आने लगा.
गाजियाबाद : बहस के बाद बीएसएफ कांस्टेबल ने अपने साथी को गोली मारी
थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि नवीन के भाई की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गयी है. फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है. इसके अलावा कॉल डिटेल के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.
VIDEO: गाजियाबाद में 2 रुपये के लिए आईसक्रीम बेचने वाले की पीट-पीटकर हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
AAP Leader, AAP, AAP Leader Naveen Das, Burnt Body