विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2017

दिल्ली : पार्क में गाय के हमले में 83 साल के बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

पार्क में सुबह की सैर पर निकले 83-वर्षीय व्यक्ति को एक गाय ने सींग से मार-मारकर लहूलुहान कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.

दिल्ली : पार्क में गाय के हमले में 83 साल के बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
प्रतीकात्मक चित्र
  • गाय ने सींग मार-मारकर इंदरपाल को लहूलुहान कर दिया
  • पार्क में सुबह की सैर पर गए थे इंदरपाल
  • इंदरपाल से पहले गाय ने पार्क की देखभाल करने वाले पर किया था हमला
नई दिल्ली: उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर में बुधवार को एक पार्क में सुबह की सैर पर निकले 83-वर्षीय व्यक्ति को एक गाय ने सींग से मार-मारकर लहूलुहान कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि गाय के हमले में इंदरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

इंदरपाल अपने परिवार के साथ केवल पार्क एक्सटेंशन इलाके में रहते थे. जब वह सुबह की सैर पर निकले तो गाय ने पार्क की देखभाल करने वाले अख्तर खान पर हमला किया, जिन्होंने किसी तरह खुद को बचाया. इसके बाद गाय ने इंदरपाल पर हमला कर दिया.

पुलिस ने बताया कि अख्तर खान ने स्थानीय लोगों को आवाज दी, जिन्होंने गाय को दूर भगाया लेकिन तब तक इंदरपाल बुरी तरह घायल हो गए थे. बाद में उनकी मौत हो गई.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Cow Kills Man, Man Gored To Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com