विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2024

दिल्ली में Scorpio के बोनट पर दिखा 'स्पाइडरमैन', पुलिस ने दबोचा, ठोक डाला हजारों का जुर्माना

सोशल मीडिया पर द्वारका की सड़कों पर एक कार के बोनट पर स्पाइडरमैन जैसी पोशाक पहने एक व्यक्ति को देखे जाने की शिकायत मिलने पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की.

दिल्ली में Scorpio के बोनट पर दिखा 'स्पाइडरमैन', पुलिस ने दबोचा, ठोक डाला हजारों का जुर्माना
नई दिल्ली:

देश की राजधानी नई दिल्ली से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने स्पाइडरमैन को गिरफ्तार कर लिया. यह मामला दिल्ली के द्वारका का है. पुलिस ने बताया कि स्पाइडरमैन की ड्रेस पहन कर एक शख्स स्कॉर्पियों के बोनट पर बैठ कर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहा था. एक एक्स यूज़र ने इस शख्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसका चालान भी काटा.

पुलिस ने कहा कि द्वारका ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर वाहन का पता लगाया और व्यक्ति और चालक को गिरफ्तार कर लिया. स्पाइडरमैन पोशाक में व्यक्ति की पहचान आदित्य (20) के रूप में हुई और वाहन चालक की पहचान गौरव सिंह (19) के रूप में हुई.

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, सोशल मीडिया पर द्वारका की सड़कों पर एक कार के बोनट पर स्पाइडरमैन जैसी पोशाक पहने एक व्यक्ति को देखे जाने की शिकायत मिलने पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की. स्पाइडरमैन की पोशाक पहने शख्स की पहचान नजफगढ़ में रहने वाले आदित्य (20) के रूप में हुई. वाहन चालक की पहचान महावीर एन्क्लेव में रहने वाले गौरव सिंह (19) के रूप में हुई. वाहन के मालिक और चालक पर खतरनाक ड्राइविंग, प्रदूषण प्रमाण पत्र के बिना गाड़ी चलाने और सीट बेल्ट नहीं पहनने के लिए मुकदमा चलाया गया है, जिसमें अधिकतम 500 रुपये से लेकर 26,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है या कारावास भी हो सकती है.

पुलिस के एक आधिकारिक बयान में कहा कि दोनों पर खतरनाक ड्राइविंग, प्रदूषण प्रमाण पत्र के बिना ड्राइविंग और सीट बेल्ट नहीं पहनने का आरोप लगाया गया, जिसमें अधिकतम 26,000 रुपये का जुर्माना और/या कारावास या दोनों हो सकते हैं.

पहले भी स्पाइडरमैन को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

इस साल अप्रैल में, एक 19 वर्षीय महिला और स्पाइडरमैन की ड्रेस पहने एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था. शख्स के साथ अंजलि नाम की एक लड़की भी थी. पुलिस ने आरोपियों की पहचान नजफगढ़ निवासी आदित्य (20) और अंजलि (19) के रूप में हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spiderman Arrested Delhi, Spiderman Latest News In Delhi, Delhi Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com