विज्ञापन

पीरागढ़ी केस वाले बाबा कमरुद्दीन के हाथ में जहर वाले लड्डू का CCTV फुटेज, कार में तीन लोगों की जान ली थी

Delhi News: पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास कार में मिली तीन लाशों के मामले में नया खुलासा हुआ है. इसमें बाबा कमरुद्दीन के हाथ में जहर वाले लड्डू का CCTV फुटेज सामने आया है.

पीरागढ़ी केस वाले बाबा कमरुद्दीन के हाथ में जहर वाले लड्डू का CCTV फुटेज, कार में तीन लोगों की जान ली थी

दिल्ली में एक कार में मिली तीन लाशों के मामले में बड़ा सुराग जांच एजेंसियों के हाथ लगा है. एनडीटीवी को मिले  तांत्रिक के हाथ में जहर वाले लड्डू का EXCLUSIVE CCTV सामने आया है.   ये CCTV फुटेज गाजियाबाद के लोनी इलाके का है. फुटेज में तांत्रिक करीमुद्दीन दिखाई दे रहा है.करीमुद्दीन के हाथ में एक छोटा पैकेट दिख रहा है. सूत्रों के मुताबिक, करीमुद्दीन के हाथ में जो पैकेट दिखाई दे रहा है उसमें जहरीला लड्डू है. ये खास तरीके के जहर से बनाया वो लड्डू है. जो तांत्रिक ने पीरागढ़ी में कार सवार 3 लोगों को दिया था जिससे उनकी मौत हुई थी.

दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक होंडा सिटी कार के अंदर तीन लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे. इस केस में पुलिस ने कमरुद्दीन नामक एक मौलाना को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कमरुद्दीन को तांत्रिक बताया था. कमरुद्दीन ने तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों की बारिश कराने का झांसा देकर रणधीर, शिव विनय और लक्ष्मी को अपने झांसे में लिया था. फिर इन तीनों को लड्डू में सल्फास और नींद की गोली मिलाकर खिला दिया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तांत्रिक कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है. 

'जैसा कह रहा हूं, करो', दिल्ली से पहले तांत्रिक कमरुद्दीन ने फिरोजाबाद में भी दो दोस्तों को ऐसे बनाया था शिकार

फिरोजाबाद का रहने वाला तांत्रिक कमरुद्दीन

कमरुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद उससे जुड़े कई और चौंकाने वाले राज सामने आए है. कमरुद्दीन मूल रूप से यूपी के फिरोजाबाद का रहने वाला है. अभी वो गाजियाबाद के लोनी इलाके में रहता है. कमरुद्दीन ने फिरोजाबाद में भी तंत्रमंत्र के जरिए 'गड़ा हुआ धन' निकालने का फरेब दिखा दो दोस्तों से लाखों रुपए ठगे और फिर दोनों को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार दिया था. 

पहले भी बनाया शिकार

तांत्रिक कमरुद्दीन ने पिछले साल फिरोजाबाद में रामनाथ औ पूरन नामक दो दोस्तों को मौत के मुंह में धकेला था. बताया गया कि फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में गड़े हुए धन का लालच देकर कमरुद्दीन ने दो सगे दोस्तों की जान ली थी. 9 मई 2025 की सुबह बंद पड़ी फारुकी ग्लास फैक्ट्री के पास दोनों के शव मिले थे. परिजनों का आरोप है कि कमरुद्दीन ने पहले तंत्र-मंत्र के नाम पर रामनाथ और पूरन से लाखों रुपये ठगे. जब इन लोगों ने अपने पैसे वापस मांगे, तो तांत्रिक ने उन्हें रास्ते से हटाने के लिए "गड़ा हुआ धन" निकालने की खौफनाक साजिश रची.

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Peeragarhi Car Case, Peeragarhi Crime News, Delhi Crime News, Delhi News, Peeragarhi Flyover
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com