विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2018

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भेजा दिल्ली पुलिस को ईमेल-आप MLA अमानतुल्लाह ने गालियां देते हुए गोली मारने की धमकी दी

दिल्ली में यमुना नदी पर नवनिर्मित सिग्नेचर ब्रिज(Signature Bridge) के उद्घाटन समारोह में हुए विवाद के मामले में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी(BJP MP Manoj Tiwari ) ने दिल्ली पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है.  

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भेजा दिल्ली पुलिस को ईमेल-आप MLA अमानतुल्लाह ने गालियां देते हुए गोली मारने की धमकी दी
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ दिल्ली पुलिस में की शिकायत.
  • बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आप विधायक के खिलाफ की पुलिस में शिकायत
  • कहा- आप विधायक अमानतुल्लाह ने जान से मारने की दी धमकी
  • मनोज तिवारी ने ईमेल से भेजी शिकायत
नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी पर नवनिर्मित सिग्नेचर ब्रिज(Signature Bridge) के उद्घाटन समारोह में हुए विवाद के मामले में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (BJP MP Manoj Tiwari ) ने दिल्ली पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है.  उन्होंने आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान (AAP MLA Amanatullah Khan) के खिलाफ ईमेल के जरिये भेजी शिकायत में गाली देने और गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस जल्द केस दर्ज कर सकती है. समारोह के दौरान आप विधायक अमानतुल्लाह की ओर से मनोज तिवारी को धक्का देने और पुलिसकर्मी से मनोज तिवारी की झड़प के वीडियो भी वायरल हो चुके हैं. 

यह भी पढ़ें- आप MLA अमानतुल्लाह की सफाई- CM केजरीवाल पर हमला कर सकते थे मनोज तिवारी, इसलिए हमने मंच पर चढ़ने से रोका

हंगामे के एक दिन बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ही नहीं बल्कि  भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. तिवारी ने तो एक आप विधायक पर धमकी देने और समारोह स्थल पर उनके साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है. दिल्ली भाजपा के जन संपर्क प्रकोष्ठ के प्रमुख नीलकंठ बक्शी ने बताया कि तिवारी ने उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को ईमेल के जरिये शिकायत दर्ज कराई. बक्शी ने  कहा, ‘‘अपनी शिकायत में, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि रविवार को उद्घाटन समारोह में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान ने उन्हें धमकी दी.''उन्होंने कहा कि उनके अलावा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आप कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा करने का आरोप लगाया है.खान ने हालांकि इन आरोपों से इनकार किया कि उन्होंने तिवारी को धमकी. उन्होंने कहा कि यह ‘‘हास्यास्पद'' है.तिवारी ने खान पर गोली से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार की घटना के सिलसिले में आप से एक और भाजपा से पांच शिकायतें मिली हैं. 

वीडियो- सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन में बढ़ी सियासी खाई 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manoj Tiwari, Amantullah Khan, Delhi Police, Signature Bridge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com