विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2020

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

बारिश की वजह से लोगों को प्रचंड गर्मी से काफी राहत मिली है जबकि उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है.

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत
सोमवार सुबह दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हुई बारिश
नई दिल्ली:

दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में सोमवार सुबह तेज बारिश देखने को मिली. बारिश की वजह से लोगों को प्रचंड गर्मी से काफी राहत मिली है जबकि उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं.

बारिश के बाद बुराड़ी इलाके में सड़कों पर पानी भर गया जिसकी वजह से लोगों को आने जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. 

बताते चलें कि मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मानसून 24-25 जून के आसपास दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दस्तक देगा. राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. 

Video:मध्य प्रदेश : किसानों को बारिश से हो रहा नुकसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Weather, Delhi NCR Weather, Rain In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com