- नोएडा के गिझौड़ स्थित निजी स्कूल से नाबालिक छात्रा को स्कूल ड्रेस में जबरन कार में बिठाकर अगवा किया गया था.
- अगवा किए जाने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की.
- पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी मोनू यादव को पर्थला गोल चक्कर के पास गिरफ्तार किया.
बंधे पर स्कूल का बैग लिए स्कूल ड्रेस में नजर आ रही एक लड़की के अपहरण किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो नोएडा का है. बच्ची को जबरन अगवा किए जाने का वीडियो घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हुआ. जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि गनीमत की बात यह है कि दिन दहाड़े अगवा हुई इस लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है. साथ ही आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामला नोएडा गिझौड़ गांव का है. जहां स्थित एक निजी स्कूल से एक नाबालिक छात्र को अगवा किया गया था. पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ उसे कार को भी सीज किया है, जिससे छात्र को अगवा किया गया था.
नोएडा सेक्टर 53 के गिझौड़ गांव से छात्रा का अपहरण
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर 53 स्थित गिझौड़ गांव में स्थित निजी स्कूल से बुधवार की सुबह अगवा की गई नाबलिक छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने हड़कंप मच गया. वीडियो में छात्र-छात्राएं स्कूल जाते हुए दिखाई दे रहे थे, तभी एक छात्रा कंधे पर बैग टांग कर स्कूल के दरवाजे की ओर बढ़ती है, इस समय एक युवक उसे बुलाकर बातचीत करते हुए कार का दरवाजा खोल बिठा ने की कोशिश करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्कूल गेट से बच्ची का अपहरण, CCTV
— NDTV India (@ndtvindia) July 30, 2025
नोएडा सेक्टर-53 के गिझोड़ गांव में मदर टेरेसा स्कूल के गेट के पास से कार सवार बदमाशों ने 15 साल की एक बच्ची को अगवा कर लिया. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.#noida | #cctv | #kidnapping pic.twitter.com/TBUawvJ3QS
छात्रा के इनकार करने के बावजूद युवक जबरन कार में बैठा लेता है और छात्रा को वहां से लेकर चला जाता है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और छात्रा को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया.
डीसीपी ने बताया- पर्थला गोल चक्कर से पास से छात्रा सकुशल बरामद
एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि 24 थाना की पुलिस की टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और तकनीकी साक्ष्य की सहायता से लड़की को अगवा करने वाले आरोपी को पर्थला गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार करते हुए लड़की को सकुशल बरामद कर लिया. आरोपी की पहचान बहलोलपुर निवासी मोनू यादव के रूप में हुई है.
छात्रा को क्यों किया अगवा, की जा रही पूछताछ
एक कार ग्लैंजा रजि0 नम्बर यूपी 16 ई.के. 8180 बरामद की गयी है. आरोपी ने जिस ग्लैंजा कार से वारदात को अंजाम दिया गया था, उसे भी पुलिस ने सीज कर लिया है अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. आरोपी ने छात्रा को क्यों अगवा किया गया था इसकी पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद मामले से जुड़ी और जानकारियां सामने आएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं