पद्मावती को लेकर गुरुग्राम में हिंसा : करणी सेना का चीफ कुशलपाल हिरासत में (प्रतीकात्मक फोटो)
गुरुग्राम:
पद्मावत के विरोध के चलते हिंसा की घटनाओं से जुड़े होने के आरोप में पुलिस ने गुरुग्राम करणी सेना के चीफ कुशलपाल को हिरासत में ले लिया है. वहीं, राजपूत करणी सेना के महासचिव सूरज पाल अम्मू को जमानत नहीं मिल सकी है. उनको 29 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पद्मावत विवाद : करणी सेना के नेता सूरज पाल को नहीं मिली जमानत
सूरज पाल ने बताया कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गई है. उन्होंने अपनी हत्या होने की आशंका भी जताई है. सूरज पाल अम्मू को कल डीसीपी के सामने पेश किया गया. सेक्टर 56 थाने के अंदर से सूरज पाल अम्मू मीडिया के सामने चिल्लाकर कहने लगे की यह साजिश है. उन्होंने अपनी हत्या की आशंका जताई.
VIDEO - विवादों के बीच परदे पर 'पद्मावत'
वकीलों की तरफ से जो बेल बांड भरा गया उसकी जांच करने की बात कहकर पुलिस ने अम्मू को 29 जनवरी तक जेल भेज दिया.
इनपुट- ANI

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Padmaavat, Karni Sena Chief Thakur Kushalpal