विज्ञापन

'मेरे दिल की महबूबा मिस्र से है', 8 साल पुराने गाने में दिखी थी रणवीर सिंह और जिम सरभ का जबरदस्त केमेस्ट्री, अरिजीत सिंह की मोहक आवाज में कल्ट 

आज हम रणवीर सिंग की उस फिल्म के बारे में बात करेंगे, जिसके गाने हिट हुए थे. वह फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के रोल में नजर आए थे, फिल्म में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी थीं. वह रानी पद्मावत के रोल में थीं, जिनकी खूबसूरती पर खिलजी दिल हार बैठता है. 

'मेरे दिल की महबूबा मिस्र से है', 8 साल पुराने गाने में दिखी थी रणवीर सिंह और जिम सरभ का जबरदस्त केमेस्ट्री, अरिजीत सिंह की मोहक आवाज में कल्ट 
8 साल पुराने गाने में दिखी थी रणवीर सिंह और जिम सरभ का जबरदस्त केमेस्ट्री
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स में से एक हैं. धुरंधर में एक्टिंग से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया. एक्टर ने  अपने करियर में एक से बढकर हिट फिल्में दी है. उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2010 की यशराज फिल्म्स की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ डेब्यू का  फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. आज हम उनकी एक फिल्म के बारे में बात करेंगे, जिसके गाने हिट हुए थे. वह फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के रोल में नजर आए थे, फिल्म में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी थीं. वह रानी पद्मावत के रोल में थीं, जिनकी खूबसूरती पर खिलजी दिल हार बैठता है. 

यह भी पढ़ें-  आदित्य धर- यामी गौतम ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश को बनाया आशियाना, खूबसूरत घर की तस्वीरें मोह लेंगी मन 

पद्मावत का एक गाना, रणवीर सिंह और जिम सरभ नजर आए थे. इस गाने को आवाज दी थी अरिजीत सिंह ने. यह गाना एक ऐसे पुरुष के प्यार के इजहार के बारे में है, जो दूसरे पुरुष को अपने प्यार का इजहार करता है. वह दूसरा पुरुष किसी और के प्यार में पागल है. ए. एम. तुराज के लिखे उर्दू बोलों को मिडिल ईस्टर्न म्यूजिक के साथ बहुत शानदार ढंग से मिलाया गया है.  म्यूज़िक के जानकार संजय लीला भंसाली ने इस गाने को बेहद शानदार तरीके से मिक्स किया. मलिक काफूर का किरदार निभाने वाले जिम सर्भ ने इस गाने के साथ पूरा न्याय किया है और स्क्रीन पर पूरी तरह से छाए गए.  बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया है, जो एक बाइसेक्सुअल शासक था. उसे अफगानी मूल के एक किन्नर, मलिक काफूर को गुलाम के तौर पर तोहफे में दिया गया था.पूरी फिल्म में काफूर ने अपने इरादे जाहिर करने की कोशिश की, लेकिन इस गाने में उसने रानी पद्मावती के प्रति खिलजी के जुनून को देखते हुए अपने प्यार को छिपाए रखा.

गाना मुश्किल था, इस बारे में बात करते हुए जिम ने 'स्क्रॉल.इन' को बताया था, "मैंने बस इतना किया कि अरिजीत सिंह की आवाज में गाए गए बेहद ऊंचे और भावपूर्ण बोलों के जज्बात से मेल खाने की कोशिश की. जैसा कि संजय सर ने गाना सुनने के बाद मुझसे कहा था, इस पर लिप-सिंक करना किसी भी एक्टर के लिए एक बुरे सपने जैसा है.'पद्मावत' 13वीं सदी की एक एपिक पीरियड-ड्रामा फिल्म है जो सूफी कवि मलिक मुहम्मद जायसी की कहानी पर आधारित है. यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और इसने 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.

यह भी पढ़ें- जेल के दिनों को संजय दत्त ने किया याद, बोले- उन्हें लगा था मेरा हौसला टूट जाएगा

गाने का अर्थ

अरबी भाषा में 'बिन्त' का अर्थ बेटी या लड़की होता है, इसलिए शाब्दिक रूप से 'बिन्ते दिल' का अर्थ 'दिल की बेटी' या 'दिल की लड़की' है. फिल्म 'पद्मावत' के ध गाने "बिन्ते दिल मिस्रिया में" का अर्थ है , "मेरे दिल की वह महबूबा या लड़की जो मिस्र (इजिप्ट) से है". गीतकार ए.एम. तुराज के अनुसार इसका काव्यात्मक अर्थ मिस्र की खूबसूरती और दिल के जुड़ाव से भी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Padmaavat Song Dance Viral, Padmaavat Song, Padmaavat Songs, Binte Dil Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com