स्वरा भास्कर फिलहाल फिल्मों से दूर हैं. वह बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक हैं जो सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलती रहती हैं. स्वरा भास्कर अपने बयानों से कई बार विवादों का भी सामना कर चुकी हैं. अब एक बार फिर से उनके एक बयान की चर्चा हो रही है, जिस पर लोग फिर से बंटे हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के जौहर वाले सीन की आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि उन्हें यह सीन देखकर काफी गुस्सा आया था और उन्होंने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखा था.
पद्मावत पर क्या बोलीं स्वरा भास्कर
दरअसल स्वरा भास्कर हाल ही में दिल्ली के एक कार्यक्रम में पंहुचीं. जहां उन्होंने फिल्म पद्मावत पर बात की. जौहर वाले सीन पर बोलते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं फिल्म देख रही थी. उसमें करीब 800 महिलाएं जौहर कर रही हैं. मैं सोच रही थी कि अगर मैं दुष्कर्म की शिकार होती तो ये फिल्म मुझे क्या संदेश दे रही है? मुझे लगता कि मैं कायर हूं क्योंकि मैंने अपनी इज्जत बचाने के लिए खुदकुशी की.'
फिल्म की सीन लगे गलत
स्वरा भास्कर ने आगे सवाल किया, 'क्या हम महिलाओं को यही बताना चाहते हैं कि दुष्कर्म के बाद जीने का कोई हक नहीं है? क्या हम यह कह रहे हैं कि दुष्कर्म किसी औरत की जिंदगी का अंत है?' स्वरा ने बताया कि फिल्म में कई चीजें उन्हें बहुत गलत लगीं. एक सीन ने तो उन्हें खासतौर पर गुस्सा दिलाया. उन्होंने कहा, 'एक गर्भवती महिला के पेट का क्लोज-अप था. मतलब यह कि अगर बच्ची पैदा होती तो उसे मुस्लिम राजा दुष्कर्म कर सकता था, इसलिए उसे जन्म भी नहीं लेना चाहिए? ये देखकर मुझे बहुत गुस्सा आया.'
संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखा
स्वरा ने ये भी साफ किया कि वे गुस्से में आकर जल्दबाजी में लेटर नहीं लिखतीं. उन्होंने बताया, 'लोग सोचते हैं कि मैं गुस्से में ऐसे काम करती हूं. लेकिन मैंने पांच दिन इंतजार किया. सोचा कि पांच दिन बाद भी अगर वही भावना है तो ही लिखूंगी. फिर मैंने संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखा.' लेकिन स्वरा भास्कर के अब इस बयान पर पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
If the choice was between death or becoming a sex slave for conquerors and a concubine in their harems, several women chose former. Some women may choose latter. However, they used their agency- whether one agrees or disagrees with can be debated but it was a choice. A choice…
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) September 1, 2026
And truth be told I found that scene perhaps one of the most powerful part of the movie Padmavat. The women didn't want to be reduced to their v*gina which the invaders would have got them to do for their entire lived existence, so they made a hard choice life dealt them with.
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) September 1, 2026
प्रियंका चतुर्वेदी का रिएक्शन
प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, अगर चुनाव मौत और जीतने वालों की गुलाम बनने के बीच हो, तो कई महिलाओं ने मौत को चुना. कुछ महिलाएं दूसरा विकल्प भी चुन सकती थीं. हालांकि, उन्होंने अपनी मर्जी का इस्तेमाल किया. कोई इससे सहमत हो या न हो, इस पर बहस हो सकती है, लेकिन यह एक चुनाव था. एक ऐसा चुनाव जो एक महिला ने किया. इसे स्वीकार करें.' प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी अगली पोस्ट में लिखा, 'सच कहूं तो, मुझे 'पद्मावत' फ़िल्म का वह सीन शायद सबसे दमदार लगा. औरतें किसी की गुलाम बनकर नहीं रहना चाहती थीं. जो हमलावर उनसे उनकी पूरी जिंदगी करवाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने जिंदगी की मुश्किल परिस्थितियों में एक कठिन फैसला लिया था.'
ये भी पढ़ें; दुनिया घूमी, लेकिन कश्मीर नहीं गए शाहरुख खान, पापा से किए इस वादे को कई साल तक निभाते रहे किंग खान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं