दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी के बड़े पर्यटन स्थलों के वास्ते अब ऑनलाइन टिकट बुक कराए जा सकते हैं. एक सरकारी बयान के अनुसार शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) ने ऑनलाइन टिकट के लिए प्रायोगिक योजना के आधार पर बुक माई शो के साथ करार किया है.
पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा, 'दिल्ली सरकार ने साझेदारी के माध्यम से पर्यटन के क्षेत्र में डिजटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए आगे बढ़कर कदम उठाया है.' डीटीटीडीसी बुक माई शो के मार्फत से आईएनए, जनकपुरी और पीतमपुरा के दिल्ली हाट, गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज, गुरु तेग बहादुर मेमोरियल और दिल्ली होप ऑन होप ऑफ शटल और अन्य सभी कार्यक्रमों एवं शुल्क के सहित शो आदि के लिए ऑनलाइन टिकट उपलब्ध कराएगा.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिल्ली के पर्यटन स्थल, दिल्ली टूरिस्ट प्लेस, ऑनलाइन टिकट बुकिंग, कपिल मिश्रा, Delhi Tourist Places, Online Ticket, Kapil Mishra