Rashtrapati Bhavan: पूरे साल लोग राष्ट्रपति भवन का गार्डन यानि अमृत उद्यान घूमने के लिए इंतजार करते हैं. देश की राजधानी दिल्ली में घूमने के लिए सिर्फ भारत के अलग-अलग राज्यों से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं. खूबसूरत फूल, हरियाली और शांत माहौल के लिए अमृत उद्यान एक बेहतरीन जगह है. हर साल सर्दियों में खुलने वाला मुगल गार्डन जिसे अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जाता है. लोगों को काफी पसंद आता है. अमृत उद्यान राष्ट्रपति भवन के अंदर स्थित है.
अमृत उद्यान आम जनता के लिए खुल गया है. यहां आप तय तारीखों के बीच सुबह से शाम तक घूम सकते हैं. अच्छी बात यह है कि अमृत उद्यान में इंट्री बिल्कुल फ्री है. टिकट लेने के लिए आपको पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है, इसके बाद तय समय पर एंट्री मिलती है.

कब से कब तक खुलने वाला है अमृत उद्यान? (When is Amrit Udyan going to open)
आम जनता के लिए अमृत उद्यान 3 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक खुला रहेगा.
यह गार्डन हफ्ते में 6 दिन खुलेगा, जबकि सोमवार को बंद रहेगा.
घूमने का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा.
क्या-क्या देख सकते हैं अमृत उद्यान में? (What can you see in Amrit Udyan)
अमृत उद्यान आपको अलग-अलग प्रजाति के खूबसूरत फूल देखने को मिलते हैं.
यहां लगभग 145 से ज्यादा किस्मों के गुलाब लगे हुए हैं.
इसके अलावा 85 तरह के अन्य फूलों के पौधे भी हैं.
अमृत उद्यान में लगे क्यूआर कोड स्कैन करके फूलों और पौधों की जानकारी ले सकते हैं.
सबसे ज्यादा जो लोगों का ध्यान खिंचते हैं वो हैं रंग-बिरंगे ट्यूलिप.
ये भी पढ़ें- Personality Color Test: पर्सनैलिटी का राज खोलेगा आपका पसंदीदा रंग, जानें किस रंग का क्या है मतलब
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं