नजीब अहमद की मां और रिश्तेदारों ने सीबीआई मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया.
- नजीब पिछले साल 15 अक्तूबर को लापता हो गया था
- फातिमा ने रिश्तेदारों और जेएनयू छात्रों के साथ प्रदर्शन किया
- आगे बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी
नई दिल्ली:
लापता जेएनयू छात्र नजीब अहमद की मां फातिमा नफीस ने अपने पुत्र का अब तक पता नहीं लगा पाने को लेकर शुक्रवार को दूसरी बार सीबीआई मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. छात्र के गुमशुदगी के मामले को पांच माह पहले केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपा गया था.
नजीब पिछले साल 15 अक्तूबर को लापता हो गया था. रिश्तेदारों और बड़ी संख्या में जेएनयू छात्रों के साथ प्रदर्शन करने वाली फातिमा ने अपने कड़े भाषण में सुरक्षाकर्मियों से अपनी वर्दी उतारने और उनके साथ प्रदर्शन करने को कहा.
VIDEO : एक साल से लापता है छात्र
उन्होंने चेतावनी दी कि अगली सुनवाई तक मामले में कोई प्रगति नहीं हुई तो बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा.
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Nazeeb Ahamad