- दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर जिस साहिब सिंह को थप्पड़ मारने का आरोप है.
- उस पर पहले से दिल्ली के तिलक नगर थाने में MCD कर्मचारी धन बहादुर को मारने की FIR है.
- धन बहादुर ने बताया कि उसे साहिब सिंह ने बेरहमी से पीटा था, जिससे वह बेहोश हो गया था.
दिल्ली के तिलक नगर में मंत्री प्रवेश वर्मा पर जिस साहिब सिंह नाम के युवक को थप्पड़ मारने का आरोप है. उसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. साहिब सिंह पर दिल्ली नगर निगम के एक कर्मचारी को पीटने का आरोप है. उसके खिलाफ दिल्ली के तिलक नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है. साहिब सिंह ने MCD के अस्थायी कर्मचारी धन बहादुर को पीटा था. जो हरि नगर के बेरीवाला बाग में रहते हैं. मामला सामने आने के बाद उन्होंने बताया कि वह ड्राइवर मुकेश के साथ MCD की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी पर हेल्पर के तौर पर अपनी रोज़ाना की ड्यूटी कर रहे थे. तभी साहिब सिंह ने उनके साथ मारपीट की थी. साहिब सिंह पर एफआईआर का मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है.
साहिब सिंह ने बेहोश होने तक पीटा: धन बहादुर
दिल्ली MCD के अस्थायी कर्मचारी धन बहादुर ने NDTV को बताया कि उसके साथ साहिब सिंह ने मारपीट की थी. धन बहादुर ने बताया कि जब गाड़ी WZ-148 कृष्णा पुरी पहुंची, तो दूसरी मंजिल पर रहने वाली एक महिला ने अपनी खिड़की से सीधे नीचे कूड़ा फेंक दिया. बहादुर ने उनसे ऊपर से कूड़ा न फेंकने और इसके बजाय कूड़ा नीचे गाड़ी तक लाने का अनुरोध किया. इस अनुरोध के कुछ ही देर बाद, उसी घर से एक पुरुष रिश्तेदार और अन्य लोगों के साथ नीचे आया. उस समूह ने जबरदस्ती मुझे कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से नीचे खींचा और उन पर मारपीट शुरू कर दी. उन्होंने सड़क पर दो-तीन गलियों तक उन्हें तब तक पीटा जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गए.'
2 जून 2026 की घटना
बाद में पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) की एक टीम ने पीड़ित को बचाया और उन्हें दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल पहुंचाया. मारपीट और चोट की गंभीरता को देखते हुए, बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल रेफर कर दिया गया. यह घटना 2 जून, 2026 की सुबह लगभग 11 बजे तिलक नगर के कृष्णा पुरी की गली नंबर 13 में हुई थी. उन्होंने बताया है कि साहिब सिंह के साथ करण नाम का एक व्यक्ति भी था, जो कह रहा था कि वह विधायक जरनैल सिंह का भतीजा है. बाद में जब FIR दर्ज कराई गई तो साहिब सिंह और जरनैल सिंह ने उनसे शिकायत वापस लेने और मामला सुलझाने का अनुरोध किया.
ये वीडियो देखिए
प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह का विवाद
दरअसल, दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर साहिब सिंह को थप्पड़ मारने का आरोप है. वहीं अब साहिब सिंह जुड़ा मामला सामने आने के बाद यह विवाद और गर्मा गया है. बीजेपी ने साहिब सिंह को आम आदमी पार्टी का गुंडा बताया है. बीजेपी और आप पार्टी इस मामले में आमने-सामने हो गए हैं.
ये भी पढ़ेंः 'मोबाइल छीना, जान से मारने की धमकी दी...', प्रवेश वर्मा ने जिसे जड़ा थप्पड़, उस युवक ने क्या बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं