दिल्ली के पॉश इलाके में पीपीई किट को खुले में फेंकने का मामला सामने आया है. दरअसल, ये मामला दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में सामना आया है. यहां पीपीई खुले में फैंकी जा रही है. इस घटना के एक वीडियो को बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर शांतनु मोइत्रा ने ट्वीट किया था. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीपीई किट खुले में फेंकी जा रही है और इससे अन्य लोगों के बीच कोरोना होने का खतरा बढ़ सकता है.
ऐसे में दिल्ली पुलिस की संज्ञान में आने के बाद दक्षिण जिला पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अभी कोरोना पॉजिटिव है और इस वजह से उसका इलाज चल रहा है. हालांकि, आरोपी के स्वस्थ हो जाने के बाद मामले में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
This is a video of a house in C.R.Park Delhi, A 98 with likely COVID patients disposing there PPE kits in the gully behind ...this is hazardous and dangerous. Many senior citizens live here and r petrified. Authorities please look into this urgently @AtishiAAP pic.twitter.com/lub7QVMC8G
— Shantanu Moitra (@ShantanuMoitra) July 30, 2020
बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर द्वारा शेयर किए इस वीडियो में पीपीई किट तारों पर लटकी हुई दिखाई दे रही है. दरअसल, किट को कोरोना पॉजिटिव द्वारा बालकनी से फेंका गया था. आपको बता दें, दिल्ली में 1 अगस्त तक कोरोना के कुल 10,596 पॉजिटिव केस थे. इनमें से होम आइसोलेशन में 5660 मरीज हैं. पिछले 24 घंटे में 5140 RTPCR टेस्ट हुए हैं. पिछले 24 घंटे में एंटीजन टेस्ट 13014 हुए. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में टेस्ट 18,154 हुए. दिल्ली में अब तक कुल 10,50,939 टेस्ट हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं