विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2018

गुड़गांव के हाई सिक्योरिटी जेल से फिल्मी स्टाइल में फरार हुआ कैदी, रेप के आरोप में था बंद, जानें- पूरा मामला 

गुड़गांव की उच्च सुरक्षा (हाई सिक्योरिटी) वाली भोंडसी जेल से बलात्कार का एक आरोपी फिल्मी स्टाइल में फरार हो गया और जेल कर्मियों को इसकी भनक भी नहीं लग पाई.

गुड़गांव के हाई सिक्योरिटी जेल से फिल्मी स्टाइल में फरार हुआ कैदी, रेप के आरोप में था बंद, जानें- पूरा मामला 
भोंडसी जेल से कैदी कूड़े की गाड़ी छिपकर सवार हो गया.
गुड़गांव: आपने फिल्मों में कैदियों को जेल के फरार होने के लिए अलग-अलग तरकीब अपनाते देखा होगा. अब दिल्ली से सटे गुड़गांव में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. गुड़गांव की उच्च सुरक्षा (हाई सिक्योरिटी) वाली भोंडसी जेल से बलात्कार का एक आरोपी फिल्मी स्टाइल में फरार हो गया और जेल कर्मियों को इसकी भनक भी नहीं लग पाई. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आरोपी अमित जिला जेल से शुक्रवार को दोपहर के समय कचरा एकत्र करने वाले एक वाहन में सवार होकर फरार हो गया. उन्होंने बताया कि अमित को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उसे 15 सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. आरोपी को जेल की बैरक नंबर तीन में रखा गया था. 

यह भी पढ़ें : पंजाब : इलाज के दौरान अस्पताल से भागा कैदी, हत्या के मामले था जेल में बंद

बताया जा रहा है कि आरोपी अमित को एक हफ्ते पहले ही जेल में लाया गया था. उसके उपर रेप का केस दर्ज था और छानबीन चल रही थी. कहा जरा रहा है कि उसके उपर एससी-एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज था. भोंडसी जेल प्रशासन को कैदियों की गिनती के दौरान आरोपी अमित के फरार होने के पता चला. उसके बाद हाथ-पांव फूल गए. जेल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है. (इनपुट-भाषा से भी)

यह भी पढ़ें : कानपुर जेल से बलिया पेशी पर गया कैदी सिपाहियों के साथ मारपीट कर फरार
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram, Gurugram Jail, Bhondsi Jail, Prisoner Escapes, Prisoner Escaped
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com