ग्रेटर नोएडा के कौशल्या रेजीडेंसी स्थित यूनिसेक्स सैलून में काम करने वाली एक युवती के साथ सैलून मालिक ने सैलरी मांगने पर 3 दबंगो के साथ मिलकर मारपीट की है. युवती को डंडे से पीटा और बाल पकड़ जमीन पर घसीटा गया है. इस बीच लड़की का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया. लड़की ने जब इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत की तो पहले तो पुलिस ने मामला टाल दिया, लेकिन मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही, पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. पुलिस कहना है कि आरोपी फरार हैं.
यह भी पढ़ें: पोलिंग बूथ पर धक्का देकर BJP उम्मीदवार भारती घोष को जमीन पर गिराया, छलके आंसू
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो में एक युवती को डंडे से पीटते और बाल पकड़ जमीन पर घसीटे दबंगो को साफ देखा जा सकता है. पीड़ित युवती वीनस यूनिसेक्स सैलून में पिछले 2 महीने से मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही थी. पीड़िता का आरोप है कि सैलून का मालिक ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की थी जिसका उसने विरोध किया. इसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी और अपनी सैलरी मांगी. शनिवार शाम को सैलून मालिक ने उसे सैलरी देने के लिए बुलाया था. जब वह वहां पहुंची तो सैलून मालिक भसीम और उसके साथियों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की.
यह भी पढ़ें: बीजेपी सांसद के बेटे ने पत्नी, मां और बहन से की मारपीट, हुआ गिरफ्तार
पीड़िता का कहना है, 'मैंने 100 नंबर पर पर कॉल किया, पुलिस काफी देर से आई तब तक आरोपी भाग गए थे. जब मैं चौकी पर गई तो पता चला की सैलून मालिक भसीम ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज़ करा रखी है. इसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत लेने से इंकार कर दिया. जब थाने में भी कोई सुनवाई नहीं हुई तब मैं अपनी शिकायत लेकर एसएसपी के पास पहुंची.'
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में महिला पर उसके भाईयों ने ही फेंका तेजाब, चली गई आंखों की रोशनी
पीड़िता के साथ मारपीट का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद पुलिस ने युवती की शिकायत पर मारपीट का मामला नॉलेज पार्क कोतवाली में दर्ज कर लिया है. पुलिस पूरे मामले में जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जल्द किए जाने का दावा कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं