विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2017

ग्रेटर नोएडा में आया हैरान करने वाला मामला, लुटेरे दो रुपये के सिक्‍के से रोक देते थे ट्रेन

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग से पता चला कि गिरोह पटरी के बीच में दो रुपये का सिक्का डाल कर ग्रीन सिग्नल को रेड करता था. 

ग्रेटर नोएडा में आया हैरान करने वाला मामला, लुटेरे दो रुपये के सिक्‍के से रोक देते थे ट्रेन
ट्रेन में लूटपाट करने वाले लुटेरे सीसीटीवी फुटेज में हुए कैद
  • लुटेरों के सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग
  • दो रुपये का सिक्का डाल कर ग्रीन सिग्नल को कर देते थे रेड
  • पुलिस ने चार मामले सुलझाने का किया है दावा
ग्रेटर नोएडा: रेल की पटरी पर सिक्के लगा कर ट्रेनों में लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ग्रेटर नोएडा पुलिस और आरपीएफ ने गिरोह के दो सदस्‍यों को गिरफ्तार किया है. सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग से पता चला कि गिरोह पटरी के बीच में दो रुपये का सिक्का डाल कर ग्रीन सिग्नल को रेड करता था. 

मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की 7 बोगियों से चोरों ने उड़ाए लाखों के सामान

रेड सिग्‍नल होने पर ट्रेन रुक जाती थी और इसके बाद बदमाश बोगियों में चढ़कर यात्रियों से लूटपाट करके फरार हो जाते थे. पुलिस ने इस गिरोह की गिरफ्तारी के बाद लूट की चार वारदातों का सुलझाने का दावा किया है. पुलिस ने बदमाशों के पास से सिक्के और तमंचा बरामद किया है.  

ग्रेटर नोएडा पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रेल की पटरी पर सिक्के लगाकर ट्रेनों में लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. सीसीटीवी से मिले सुराग से पता चला कि गिरोह पटरी के बीच दो रुपये का सिक्का डालकर ग्रीन सिग्नल को रेड करता था. 

Video: कैसे रुकेंगी ट्रेनों में लूटपाट की घटनाएं?


ट्रेन रुकने पर बदमाश बोगियों में चढ़कर यात्रियों से लूटपाट कर फरार हो जाते थे. पुलिस ने लूट की चार वारदात का खुलासा किया है. बदमाशों के पास से सिक्का और तमंचा बरामद किया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida Police, RPF, Arrest, Train Robbers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com