विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2017

दिल्ली में अब सिर्फ 10 रुपये में मिलेगा भोजन, एसडीएमसी ने शुरू की योजना

दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने अटल जन आहार योजना शुरू की, एसडीएमसी के स्टॉलों पर मिलेगा सस्ता खाना

दिल्ली में अब सिर्फ 10 रुपये में मिलेगा भोजन, एसडीएमसी ने शुरू की योजना
प्रतीकात्मक फोटो.
  • मेन्यू में पूरी, चपाती, चावल, राजमा, सब्जी, छोले और हलवा शामिल
  • हर दिन सुबह 11 बजे से दो बजे तक उपलब्ध होगा भोजन
  • मेयर कमलजीत ने कहा कि चुनाव में किया गया अहम वादा पूरा किया
नई दिल्ली: दिल्ली में अब 10 रुपये में भोजन मिल सकेगा. दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने गरीब लोगों के लिए सोमवार को एक योजना शुरू की.

दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने सोमवार को गरीब तबके के लोगों के लिए एक नई योजना शुरू की है जिसके तहत उन्हें दिन में निकाय संस्था के स्टॉल से सिर्फ 10 रुपये में खाना मिल सकेगा. अधिकारियों ने बताया कि जरूरतमंदों को भरपेट पोषक आहार उपलब्ध कराने के मकसद से चरणबद्ध तरीके से अटल जन आहार योजना शुरू की गई है. योजना की शुरुआत दक्षिण दिल्ली के पांच विभिन्न स्थानों पर मौजूद एसडीएमसी के स्टॉल से की गई.

यह भी पढ़ें : दिल्ली : संसद परिसर में चाय, कॉफी महंगी, दाल-चावल और सब्जी सस्ती

एसडीएमसी के एक बयान के अनुसार खाने के मेन्यू में पूरी, चपाती, चावल, राजमा, सब्जी, छोले और हलवा शामिल किया गया है. यह खाना हर दिन सुबह 11 बजे से दिन में दो बजे तक सिर्फ 10 रुपये में उपलब्ध होगा.

दक्षिण दिल्ली की महापौर कमलजीत सहरावत ने निकाय संस्था की स्थाई समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता एवं विपक्ष के नेता रमेश मटियाला के साथ नजफगढ़ क्षेत्र के तहत मटियाला चौक से योजना की शुरुआत की. कमलजीत ने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र में किए गए एक अहम वादे को सुशासन दिवस पर पूरा किया जा रहा है.

VIDEO : राजस्थान में अन्नपूर्णा रसोई

इस दौरान सदन की नेता शिखा राय ने नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी के साथ दक्षिण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रीन पार्क में एक स्टॉल पर भोजन वितरित किया. बहरहाल उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने भी इसी तर्ज पर शालीमार बाग में एक आरंभिक परियोजना की शुरुआत की है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food In 10 Rs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com