विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2018

जेएनयू के प्रोफेसर के खिलाफ छात्राओं की शिकायत पर छेड़खानी का केस दर्ज

दअरसल जेएनयू के लाइफ साइंस के प्रोफेसर अतुल जोहरी पर आरोप है कि क्लास के दौरान छात्राओं के साथ अश्लील बातें और छेड़खनी करते है. 

जेएनयू के प्रोफेसर के खिलाफ छात्राओं की शिकायत पर छेड़खानी का केस दर्ज
जेएनयू (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अतुल जोहरी के खिलाफ दिल्ली के वसंत कुंज नार्थ पुलिस स्टेशन में छात्राओं के साथ छेड़खानी और अश्लील कमेंट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. दअरसल जेएनयू के लाइफ साइंस के प्रोफेसर अतुल जोहरी पर आरोप है कि क्लास के दौरान छात्राओं के साथ अश्लील बातें और छेड़खनी करते है. 

प्रोफेसर अतुल जोहरी के खिलाफ जेएनयू के कई छात्राएं पिछले 4 दिनों से जेएनयू कैंपस में प्रदर्शन कर रही थी. जेएनयू की 7 छात्राओं की शिकायत के आधार पर वसंत कुंज नार्थ पुलिस स्टेशन में धारा 354 और 509 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कुछ दिन पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर पर अनिवार्य उपस्थिति के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक रूप से विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने वसंत कुंज मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है. छात्रों के एक समूह ने कक्षा में 75 फीसदी अनिवार्य उपस्थिति वाले जेएनयू प्रशासन के सर्कुलर का विरोध करते हुए कई स्कूलों के प्रवेश द्वार को बंद कर दिया था.

दिल्ली के जेएनयू यानी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में गुरुवार को सात चेयरपर्सन और डीन बदले जाने का शिक्षकों और छात्रों ने विरोध किया. इन लोगों को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हाल में बनाए गए हाजिरी के नए नियमों का पालन नहीं करने पर हटाया गया है. सेंटर फॉर हिस्टोरिकल स्टडीज के चेयरपर्सन पद से हटाई गईं सुचेता महाजन ने कहा, "प्रोफेसरों को हटाने (चेयरपर्सन व डीन पद से) का फैसला जल्दबाजी में लिया गया है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह कार्य इस तरह हुआ कि कार्यकारिणी समिति ने रातोंरात कुलपति को फैसला लेने की शक्ति प्रदान कर दी."

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com