विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2019

पुलिस और बदमाशों के बीच दो बार हुई मुठभेड़, दारोगा सहित 4 शातिर बदमाश गंभीर रूप से घायल

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक दारोगा सहित चार बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस और बदमाशों के बीच दो बार हुई मुठभेड़, दारोगा सहित 4 शातिर बदमाश गंभीर रूप से घायल
प्रतीकात्मक फोटो
  • पुलिस और बदमाशों के बीच दो बार हुई मुठभेड़
  • दारोगा के पैर में लगी गोली
  • 4 बदमाश भी गंभीर रूप से घायल
नोएडा:

यूनाइटेड नेशंस का 14वां ग्लोबल कन्वेंश ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जा रहा है. इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबन्द करने के साथ जगह पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है. लेकिन देर रात थाना बादलपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और कार सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ के दौरान बदमाशों द्वारा चलाई गोली दारोगा को लग गई, जिसे वो घायल हो गए. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों रोहित और गंगू के पैर में गोली लगी. दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने फरार हो गए, लेकिन  बादलपुर मुठभेड़ का समाचार फ्लैश होते ही दादरी पुलिस सतर्क हो गई और ही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए दो बदमाशों को घेर लिया. 

बिहार: AK-47 राइफल लहराते दो युवकों का वीडियो वायरल हुआ, बाढ़ थाना पुलिस ने जांच शुरू की

जिसके बाद एक बार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए. सभी घायलों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

पुलिस के अनुसार, ग्लोबल कॉन्फ्रेंस के कारण पुलिस अलर्ट मोड है और अधिकारी लगातार दौरा कर रहे है. ऐसे में बादलपुर पुलिस अपने क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान आरटीगा कार को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने के कारण दरोगा सुनील घायल हो गए.

यूपी: जोड़े ने थाने में खुद को लगाई आग, दबंगों की मारपीट और बदतमीजी से थे परेशान

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से 2 तमंचे व कार की बरामद की गई है. बदमाशों पर गिरफ्तारी, लूट और छिनैती के मुकदमे दर्ज किए गए हैं. साथ ही पुलिस इन बदमाशों को आपराधिक इतिहास भी खंगालने में जुटी है.

VIDEO: अफ़वाहों ने ली लोगों की जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Encounter In Noida, Sub Inspector Injured
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com