विज्ञापन
This Article is From May 04, 2019

बारिश और धूल-भरी आंधी के बाद दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना, जानिए अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे 57 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई. सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे तक 4.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

बारिश और धूल-भरी आंधी के बाद दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना, जानिए अधिकतम तापमान
दिल्ली में मौसम सुहावना 
नयी दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बारिश होने से शनिवार सुबह मौसम सुहावना रहा. इस दौरान न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे 57 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई. सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे तक 4.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

मौसम विभाग ने दिन में आसमान मुख्यरूप से साफ रहने और तेज हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है.

शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39.5 और 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

VIDEO: मौसम विभाग से आई अच्छी खबर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com