- संसद से 200 मीटर दूर शास्त्री भवन और जवाहर भवन के पास सड़कें जलमग्न, फुटपाथ तक डूबे.
- रायसीना रोड पर स्थित यूथ कांग्रेस दफ्तर में पानी भर गया.
- लुटियंस में जलभराव की वजह से दफ्तर के लिए निकले लोगों परेशानी उठानी पड़ी.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुई बारिश के बाद हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. दिल्ली के बड़ा हिस्सा जलजभराव, यातायात जाम और डेलीलाइफ से जुड़ी कई समस्याओं से जूझ रहा है. राजधानी के लुटियंस जोन कहने जाने वाले इलाके में भी जगह-जगह जलभराव देखने को मिला. संसद से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित शास्त्री भवन के सामने सड़क पूरी तरह से जलमग्न है. आने-जाने वाले लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद रोड से गुजरने वाली गाड़ियां और लोग पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं. रोड लबालब भरा है. जवाहर भवन जाने वाले लोगों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ेगा.

लुटियंस जोन पानी-पानी...
यह दिल्ली का ऐसा इलाका है, जहां पर केंद्र सरकार से जुड़े जरूरी दफ्तर हैं. केंद्रीय मंत्रालय, संसद भवन, बड़े होटल्स और सांसदों के आवास लुटियंस के जोन में ही आते हैं. इस इलाके में भी जलभराव की समस्या सामने आ रही है. दफ्तर जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. फुटपाथ तक पर पानी भरा है. इसके अलावा, रायसीना रोड का स्थित यूथ कांग्रेस के दफ्तर में भी पानी भर गया है.

यूथ कांग्रेस दफ्तर लबालब भर गया.
Photo Credit: NDTV
दिल्ली में भारी बारिश और आंधी-तूफान की वजह से फ्लाइट्स ऑपरेशन पर भी खासा असर पड़ा है. शहर के एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुईं और इससे जुड़े रूट्स पर भी देरी हुई. खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से कुल 15 फ्लाइट्स का रूट बदला गया, जिनमें तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल थीं. इनमें से 12 फ्लाइट्स को जयपुर, दो को चंडीगढ़ और एक को लखनऊ भेजा गया.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में अगले 2 से 3 घंटे में भारी बारिश, संगम विहार, मोती बाग में भरा पानी, 20 राज्यों में IMD का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को दिल्ली के कई जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट और मध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया. इसके साथ ही, शहर के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में दिन में हो गई रात, हो रही झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं