दिल्ली पुलिस ने मैक्स अस्पताल को भेजा नोटिस
- जिंदा बच्चे को मृत बताने के मामले में मैक्स अस्पताल पर कार्रवाई
- दिल्ली पुलिस ने मैक्स अस्पताल को भेजा नोटिस
- नोटिस में अस्पताल से पूरे मामले की जानकारी मांगी गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
दिल्ली के शालीमार बाग में मैक्स अस्पताल द्वारा जिंदा बच्चे को मृत बताकर परिजनों को सौंपने के मामले में अस्पताल को दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजा है. नोटिस में अस्पताल से पूरे मामले की जानकारी मांगी गई है और पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है. मैक्स अस्पताल की इस लापरवाही के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस मामले में बच्चे के परिजन धरने पर बैठे हुए हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी मामले पर रिपोर्ट मांगी है.
यह भी पढ़ें: जिंदा बच्चे को बताया मृत : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, दोषी पाए जाने पर रद्द हो सकता है अस्पताल का लाइसेंस
पीड़ित परिवार की ने मांग की है कि अस्पताल को सील किया जाए. शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने जिंदा बच्चे को मृत बताकर परिजनों को पैक करके सौंप दिया पर बाद पैकेट में हलचल होने के बाद बच्चा ज़िंदा निकला इस पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है. दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले में मैक्स अस्पताल के खिलाफ़ मामला दर्ज़ कर लिया है, पीड़ित परिवार मैक्स के सामने धरने पर बैठा है परिवार की मांग ही अस्पताल को सील किया जाए.
VIDEO: जिंदा बच्चे को मृत बताकर परिजनों को सौंपा
इस मामले पर अब केंद्र से लेकर दिल्ली सरकार हरकत में हैं. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त घटना के सिलसिले में जांच होगी और 72 घंटे के अंदर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी और एक हफ्ते के अंदर अंतिम रिपोर्ट सौंपी जाएगी. इस मामले पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं