विज्ञापन

मासूमों पर बुरी नजर रखने वालों की अब खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने शुरू किया TIP Line अभियान, तुरंत होगी जेल

दिल्ली पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर राजधानी में एक विशेष TIP Line Complaint प्रोग्राम की शुरुआत की गई है.

मासूमों पर बुरी नजर रखने वालों की अब खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने शुरू किया TIP Line अभियान, तुरंत होगी जेल

इंटरनेट के दौर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक बेहद बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर राजधानी में एक विशेष TIP Line Complaint प्रोग्राम की शुरुआत की गई है. इस अभियान का सीधा मकसद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ होने वाले यौन शोषण, उनके साथ दुर्व्यवहार और चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर पूरी तरह से नकेल कसना है. पुलिस कमिश्नर ने साफ कर दिया है कि मासूमों के भविष्य और उनकी गरिमा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा.

इन मामलों पर तुरंत होगी सख्त कार्रवाई

इस नए प्रोग्राम के तहत दिल्ली पुलिस को डिजिटल स्पेस पर पैनी नजर रखने और शिकायत मिलते ही तुरंत एक्शन लेने के आदेश दिए गए हैं. पुलिस कमिश्नर के सख्त निर्देशों के अनुसार, नीचे द‍िए गए मामलों में तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

पोर्न वीडियो दिखाना या शेयर करना

बच्चों को अश्लील (पोर्न) कंटेंट दिखाना, उन्हें इसमें शामिल करना या इंटरनेट पर बच्चों से जुड़े अश्लील वीडियो तस्वीरें शेयर करना.

सेक्सुअल हैरेसमेंट के वीडियो

बच्चों के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के वीडियो बनाना, उन्हें फॉरवर्ड करना या अपने पास सेव रखना. 
याद रखें चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना, डाउनलोड करना या उसे किसी ग्रुप में शेयर करना कानूनन एक गंभीर और गैर जमानती अपराध है. 

टेक कंपनियों और सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर

दिल्ली पुलिस इस अभियान के तहत टेक दिग्गजों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ मिलकर काम कर रही है. जैसे ही TIP Line के जरिए किसी संदिग्ध गतिविधि या वीडियो शेयरिंग की जानकारी मिलेगी, पुलिस की साइबर सेल तुरंत एक्टिव हो जाएगी. आरोपी की लोकेशन ट्रैक कर उसे सीधे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. 

जनता से अभि‍यान में भागीदार बनने की अपील

ऐसे में दिल्ली पुलिस का कहना है कि एक जिम्मेदार नागरिक बनें, दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर देवेश चन्द्र श्रीवास्तव ने जनता से भी अपील की है कि वे इस अभियान में भागीदार बनें. अगर आपको इंटरनेट, व्हाट्सएप ग्रुप, या किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ा कोई भी आपत्तिजनक वीडियो या कंटेंट दिखाई देता है, तो उसे आगे बढ़ाने (फॉरवर्ड करने) के बजाय तुरंत पुलिस को रिपोर्ट करें. आप राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) या दिल्ली पुलिस की हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आपकी एक सजगता किसी मासूम का जीवन बर्बाद होने से बचा सकती है.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Delhi News, Delhi Latest News In Hindi, Latest News In Hindi, Delhi Police Campaign
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com