Delhi Police Head Constable: राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है. दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को 50 लाख रुपए की लूट का साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यानी जिस विभाग पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मा है, उसी विभाग का एक सिपाही चोरी जैसे कांड में पकड़ा गया है. यह खबर दिल्ली वालों के लिए किसी झटके से कम नहीं है.
ये भी पढ़ें-नशे की हालत में बनाया आपत्तिजनक VIDEO, और क्लिप वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने दो साल तक किया रेप
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, बीते 31 मार्च को दिल्ली के व्यस्त इलाके आजाद मार्केट अंडरपास के निकट एक चलती ऑटो को जबरन रोका गया. ऑटो रुकते ही चार हथियारबंद बदमाशों ने यात्रियों को निशाना बनाया और उनसे 50 लाख रुपए की मोटी रकम लूट ली. वारदात को बेहद तेज़ी और सफाई से अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना दिल्ली पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू हुई.
वर्दीधारी ही निकला साजिश का सूत्रधार निकला
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि इस पूरी लूट की साजिश के पीछे दिल्ली पुलिस की 5वीं बटालियन में तैनात एक हैड कांस्टेबल समय सिंह मीणा का हाथ था. आरोपी ने न केवल इस लूट की योजना बनाई, बल्कि बदमाशों के साथ मिलकर पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिलवाया. पुलिस ने आरोपी हैड कांस्टेबल समय सिंह मीणा को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है.
ये भी पढ़ें-निकाह के 6 माह बाद, 'तलाक-तलाक-तलाक, तुझे मैं नहीं रखूंगा, तेरा मेरा अब कोई वास्ता नहीं', बीबी पहुंच गई थाने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं