Triple Talaq Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कानूनी रोक के बावजूद तीन तलाक का मामला सामने आया है. एक पति ने निकाह के महज 6 महीने बाद सरेआम पत्नी को तीन तलाक दे डाला. पति के तीन तलाक देने की शिकायत पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस आरोपी पति के खिलाफ संबधित धारा में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
शादी के बाद से ही पति झगड़ा करता और पत्नी सामयरा को मारपीट कर घर से निकाल देता था
रिपोर्ट के मुताबिक महाराजपुरा थाना क्षेत्र के BSF कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली समायरा खान ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनका निकाह 10 जून 2025 को आगरा निवासी अशमन खान के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुआ था. शादी के बाद से ही पति उसके साथ झगड़ा करता था और मारपीट कर घर से निकाल देता था.
'तुझे मैं अब नहीं रखूंगा, तुझे मैं तलाक देता हूं, तलाक-तलाक-तलाक, अब तेरा मेरा कोई वास्ता नहीं है'
पीड़िता के मुताबिक गत 17 दिसंबर 2025 की रात पति अशमन ने डीडी नगर गेट पर उसके साथ मारपीट की और इसी दौरान पति अशमन ने कहा, "तुझे मैं अब नहीं रखूंगा, तुझे मैं तलाक देता हूं, तलाक-तलाक-तलाक, अब तेरा मेरा कोई वास्ता नहीं है." इसके बाद वह से वहां से चला गया. पीड़िता ने बताया कि किसी परिचित ने उसे देर रात बीएसएफ कॉलोनी स्थित उसके घर पर छोड़ा.
ये भी पढ़ें-आमने-सामने से भिड़ी दो तेज रफ्तार बाइक, पति-पत्नी दोनों की एक साथ हुई मौत, बेसहारा हुए तीन मासूम
'मैं पति के साथ रिश्ता बचाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन न तो उसे लेने आया और न ही फोन किया'
पुलिस को दिए बयान में समायरा ने बताया कि, वह रिश्ता बचाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन पति न तो उसे लेने आया और न ही फोन किया. पीड़िता ने बताया कि पति द्वारा तीन तलाक देने के बाद भी वह रिश्ता बचाने की उम्मीद में इंतजार करती रही, लेकिन पति की तरफ से जब कोई संपर्क नहीं हुआ, तब उसने पुलिस की शरण ली.
ये भी पढ़ें-VIDEO: 100 फीट गहरे कुएं में कूदे थाना प्रभारी, 2 घंटे में गाय को निकाला बाहर, ऐसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं