विज्ञापन

दिल्ली में झमाझम बारिश और तेज हवा, छाता लेकर बाहर निकलें, अगले 6 दिन का मौसम एडवांस में जानें

आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले पूरे हफ्ते तक मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.

दिल्ली में झमाझम बारिश और तेज हवा, छाता लेकर बाहर निकलें, अगले 6 दिन का मौसम एडवांस में जानें
दिल्ली-एनसीआर के हफ्ते के मौसम का हाल एडवांस में जान लें
  • दिल्ली एनसीआर में आज बादल छाए हैं और तेज हवाओं के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है
  • अगले सात दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और बीच-बीच में हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान है
  • फिलहाल भारी और लगातार बारिश की संभावना कम है लेकिन उमस में कमी आने से गर्मी में आंशिक राहत मिलती रहेगी
नई दिल्ली:

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम ने आज एक बार फिर करवट ली है. आसमान में बादल छाये हैं,  तेज हवाओं के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है. हल्की फुहारों के बीच दिल्ली वालों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है. दिल्ली वालों घर से छाता लेकर ही बाहर निकलें. अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहेगा.

पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में लगातार तेज धूप पड़ रही थी. गर्म हवाओं के बाद मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. दिल्ली-एनसीआर के लोग शिद्दत से तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन फिलहाल उसकी संभावना कम नजर आ रही है. हालांकि मौसम में आए इस बदलाव से ही राहत देखी जा रही है.

एक हफ्ते मौसम का हाल जानें

  • 22 जुलाई- हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना
  • 23 जुलाई- बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है
  • 24 जुलाई- पूरे दिन सामान्यतः बादल छाए रहेंगे तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है
  • 25 जुलाई- अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
  • 26 जुलाई- मौसम सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा तथा आर्द्रता 80 प्रतिशत से 70 प्रतिशत के बीच बनी रहेगी
  • 27 जुलाई- पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और आर्द्रता 80 प्रतिशत से 70 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान

हल्की बारिश या बूंदाबांदी से गर्मी से मिली राहत

आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले पूरे हफ्ते तक मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. अच्छी बात यह है कि अगले सात दिनों के लिए किसी भी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है.

हल्की बारिश का दौर फिलहाल जारी

मौसम विभाग ने 22 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है. हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. वहीं 23 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 

भारी बारिश की संभावना फिलहाल कम

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बादलों की मौजूदगी और बीच-बीच में होने वाली हल्की बारिश की वजह से फिलहाल भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी. हालांकि, भारी और लगातार बारिश की संभावना फिलहाल कम दिखाई दे रही है.  ऐसे में लोगों को उमस से आंशिक राहत तो मिलेगी, लेकिन मौसम में लगातार बदलाव बना रहेगा.

इनपुट-IANS के साथ

ये भी पढ़ें-5 दिन चलेगी झमाझम बारिश, दिल्ली, यूपी से बिहार तक मॉनसून के बदले तेवर, 16 राज्यों में IMD का अलर्ट,  जानें आज का मौसम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Weather, Delhi NCR Weather Alerts, Delhi Rain, Rain In Delhi NCR, Delhi Ke Mausam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com