विज्ञापन

हिट एंड रन से थर्राई दिल्ली, बस ने एक टैक्सी को मारी टक्कर, फिर तीन बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित बस ने जमकर कहर बरपाया. नंद नगरी फ्लाईओवर से उतरते वक्त तेज रफ्तार बस ने पहले एक टैक्सी को जोरदार टक्कर मारी और फिर आगे चल रहे तीन बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया.

हिट एंड रन से थर्राई दिल्ली, बस ने एक टैक्सी को मारी टक्कर, फिर तीन बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया
IANS

Delhi Hit And Run Case: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना नंद नगरी इलाके से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. नंद नगरी बस डिपो के पास फ्लाईओवर से उतर रही एक बस ने पहले एक टैक्सी को टक्कर मारी और उसके बाद तीन बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक 24 जून 2026 की रात करीब 9:30 बजे थाना नंद नगरी को सड़क हादसे की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. मौके पर पता चला कि नंद नगरी फ्लाईओवर से उतर रही एक बस ने पहले एक टैक्सी को टक्कर मारी और फिर आगे जाकर तीन मोटर साइकिल सवारों को टक्कर मार दी.

राहत और बचाव में जुटी पुलिस

हादसे में घायल सभी लोगों को तुरंत इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने बाइक सवार 27 वर्षीय विनीत को मृत घोषित कर दिया. वहीं, हादसे में घायल रोहित और सूरज का अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस ने तुरंत राहत-बचाव का काम शुरू कराया.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी सबूत जुटाए. पुलिस ने संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और अब यह जांच की जा रही है कि हादसा लापरवाही, तेज रफ्तार या किसी अन्य वजह से हुआ.

यह भी पढ़ें- शादी में शामिल होने आए चार दोस्तों की कार ल्वाली झील में गिरी, दिल्ली के युवक की मौत और तीन दोस्त घायल


फिलहाल, नंद नगरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. हादसे में एक युवक की मौत हो चुकी है, जबकि दो घायलों का इलाज जारी है. अब देखना होगा कि जांच में इस दर्दनाक हादसे की असली वजह क्या निकलकर सामने आती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Hit And Run, Delhi Hit And Run, Delhi Hit And Run Case, Delhi Hit And Run Allegations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com