विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2018

दिल्ली : ब्लू लाइन पर बिजली में खराबी, मेट्रो सेवा प्रभावित

अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि द्वारिका की ओर जाने वाली मेट्रो लाइन में करोल बाग से आर के आश्रम के बीच ओवरहैड इलैक्ट्रिक प्रणाली में खराबी आ गई.

दिल्ली : ब्लू लाइन पर बिजली में खराबी, मेट्रो सेवा प्रभावित
(फाइल फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर बुधवार को बिजली प्रणाली में खराबी आने के कारण मेट्रो की सेवा बाधित हुई जिसके चलते यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा. अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि द्वारिका की ओर जाने वाली मेट्रो लाइन में करोल बाग से आर के आश्रम के बीच ओवरहैड इलैक्ट्रिक प्रणाली में खराबी आ गई. इस खराबी के बाद कीर्ति नगर और बाराखंबा रोड के बीच मेट्रो ट्रेनों को सिंगल लाइन पर चलाया जा रहा है. मेट्रो अधिकारी ने कहा तकनीकी टीम इस खराबी को दूर करने में लगी है और जब तक समस्या का समाधान नहीं होता ट्रेन सेवा प्रभावित रहेगी.

VIDEO : दीवार तोड़कर बाहर निकली ड्राइवर लेस मेट्रो​
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DELHI METRO
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com