विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2020

दिल्ली की 27 विधानसभा सीटों पर 'खेल' की उम्मीद, आज अमित शाह और नीतीश कुमार की रैली

दिल्ली के चुनावी मैदान में ताल ठोकने के लिये पहली बार एक साथ गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के सीएम नीतीश कुमार उतर रहे हैं.

दिल्ली की 27 विधानसभा सीटों पर 'खेल' की उम्मीद, आज अमित शाह और नीतीश कुमार की रैली
दिल्ली के बुराड़ी में नीतीश कुमार और अमित शाह के साथ रैली है. (फाइल फोटो)
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर रैली
  • अमित शाह और नीतीश कुमार आएंगे एक मंच पर
  • शाम को 7 बजे होगी रैली
नई दिल्ली:

दिल्ली के चुनावी मैदान में ताल ठोकने के लिये पहली बार एक साथ गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के सीएम नीतीश कुमार उतर रहे हैं. शाम करीब पौने सात बजे बुराड़ी में अमित शाह और नीतीश कुमार एक मंच पर जेडीयू प्रत्याशी के समर्थन में रैली करने जा रहे हैं. तो चार बजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और नीतीश कुमार संगम बिहार में एक साथ रैली करेंगे.  पूर्वांचल के वोटरों को साधने की कोशिश की जा रही है जो दिल्ली के 27 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव परिणाम को प्रभावित करने का दमखम रखते हैं. दिल्ली में करीब कुल 1.46 करोड़ वोटर्स हैं. जिसमें से 40 लाख पूर्वांचली हैं. बीजेपी ने पहली बार जेडीयू को संगम बिहार और बुराड़ी की सीटें दी हैं. ये पहली बार होगा कि प्रशांत किशोर प्रकरण के बाद अमित शाह और नीतीश एक साथ मंच साझा करेंगे. गौरतलब है कि प्रशांत किशोर को नीतीश कुमार ने जेडीयू से निकाला दिया है. प्रशांत किशोर ही दिल्ली में बीजेपी को हराने के लिये आम आदमी पार्टी के रणनीतिकार बने हुए हैं. 

क्या कांग्रेस दिल्ली में केजरीवाल को समर्थन करेगी? पार्टी प्रभारी ने कहा- जो भी BJP के खिलाफ...

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है, और राष्ट्रीय राजधानी में एक ही चरण में 8 फरवरी को मतदान होगा. मतदान के बाद 11 फरवरी को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं. 

दिल्ली में बीजेपी की मदद को आगे आए योगी​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi2020, Amit Shah, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com