विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2020

Coronavirus: दिल्ली की केजरीवाल सरकार का प्लान, इस तरह 1 हफ्ते में मिलेंगे 20 हजार बेड

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अगले एक हफ्ते में 20 हजार अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने की योजना बनाई है. दिल्ली के 40 छोटे बड़े होटल में करीब 4 हजार कोविड बेड बनाए जाएंगे.

Coronavirus: दिल्ली की केजरीवाल सरकार का प्लान, इस तरह 1 हफ्ते में मिलेंगे 20 हजार बेड
मरीजों के बेड के लिए केजरीवाल सरकार ने यह योजना बनाई है. (फाइल फोटो)
  • दिल्ली में कोरोनावायरस का कहर
  • संक्रमितों की संख्या 39,000 के करीब
  • अब तक 1271 मरीजों की हो चुकी है मौत
नई दिल्ली:

दिल्ली (Delhi Coronavirus Report) की केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal Govt) ने अगले एक हफ्ते में 20 हजार अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने की योजना बनाई है. दिल्ली के 40 छोटे बड़े होटल में करीब 4 हजार कोविड बेड बनाए जाएंगे. इन्हें दिल्ली के निजी अस्पतालों के साथ अटैच किया जाएगा. करीब 80 बैंक्वेट हॉल में 11 हजार कोविड बेड बनाए जाएंगे. इन्हें दिल्ली के नर्सिंग होम्स के साथ अटैच किया जाएगा.

इसके अलावा 10 से 49 बेड वाले नर्सिंग होम्स को कोविड बेड बनाया जा रहा है, जिससे करीब 5 हजार बेड की व्यवस्था हो जाएगी. दिल्ली के कुछ होटल में यह व्यवस्था शुरू हो गई है और निजी अस्पतालों के साथ अटैच कर वहां मरीजों का इलाज शुरू हो गया है. सभी जिलाधिकारियों को अगले कुछ दिनों में इसे पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

दिल्ली सरकार ने 10 से 49 बेड की क्षमता वाले सभी छोटे एवं मध्यम मल्टीस्पेशलिटी नर्सिंग होम को शनिवार को "कोविड-19 नर्सिंग" होम घोषित कर दिया है. आधिकारिक बयान के मुताबिक, कोरोनावायरस के मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या में वृद्धि करने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है. आदेश के मुताबिक, केवल विशेष तौर पर आंख, कान एवं गले का इलाज करने वाले केंद्रों, डायलिसिस केंद्रों, प्रसव गृहों और आईवीएफ केंद्रों को इससे छूट दी गई है.

बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39000 के करीब पहुंच गई है. अब तक 38,958 मामले सामने आ चुके हैं. 1,271 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में 2,134 मामले सामने आए और 57 लोगों ने अपनी जान गंवाई. इस दौरान 1,547 मरीज ठीक भी हुए हैं. ठीक होने वालों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

VIDEO: पीपीई किट पहनकर काम करने के घंटे कम किए जाएं : AIIMS नर्सिंग यूनियन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Govt, Arvind Kejriwal, Delhi Coronavirus, Covid 19, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com