विज्ञापन

नंबर 5 पर केएल राहुल या अक्षर पटेल, 2 खिलाड़ियों का आखिरी मैच, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग -11

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच 10 नवंबर को खेला जाने वाला है. सीरीज में भारतीय टीम 2 मैच पहले ही जीत चुकी है.

नंबर 5 पर केएल राहुल या अक्षर पटेल, 2 खिलाड़ियों का आखिरी मैच, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग -11
तीसरे वनडे में क्या होगी भारतीय प्लेइंग 11
BCCI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. पहले दो वनडे मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे हैं. अब तीसरा मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज को जीतना चाहेगी. बता दें कि इस वनडे सीरीज में शुभमन गिल और केएल राहुल का आखिरी मैच है. इसके बाद दोनों खिलाड़ी टेस्ट क्रिकटे की तैयारी में लग जाएंगे. ऐसे में कप्तान गिल अपने आखिरी मैच में एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. दूसरी ओर भारतीय प्लेइंग 11 में एक बदलाव देखने को मिल सकती है. 

क्या मोहम्मद सिराज को मिलेगा मौका

भारत को सीनियर गेंदबाज मोहम्मद सिराज  अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत के तीनों गेंदबाजों ने अबतक बेहतरीन गेंदबाजी की है जिसके कारण टीम मैनेजमेंट प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं कर रहा है. लेकिन अब तीसरे वनडे में यदि एक बदलाव हुआ तो सिराज को औकिब नबी की ही जगह मिल सकती है. लेकिन जहां तक यह उम्मीद है कि प्लेइंग -11 में बदलाव होने के आसार कम है. 

कुलदीप यादव का क्या होगा

सिराज के अलावा, कुलदीप यादव को भी खेलने का मौका मिल सकता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी फॉर्मेट में खेले गए 12 मैचों के लिए कुलदीप को चुना गया था, लेकिन इस विदेशी दौरे के पहले सात मैचों में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.

शुभमन गिल- केएल राहुल का आखिरी मैच

इस वनडे सीरीज में गिल और केएल राहुल अपना आखिरी मैच खेलेंगे. इसके बाद दोनों खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारी मे ंलग जाएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे में भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर  करेंगे. बता दें कि टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से होने वाला है. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने वाली है. 

तीसरे वनडे के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह/औकिब नबी

यह भी पढ़ें | नंबर 1 शुभमन गिल, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने वाले दुनिया के टॉप 5 बल्लेबाज

यह भी पढ़ें | कोहली के 100वें शतक का इंतजार पूरे देश को, गावस्कर ने साथी खिलाड़ियों से की अपील, बोले- उनके लिए रन आपको....

यह भी पढ़ें | World Cup 2027 जीतने का रोहित शर्मा ने बनाया दिलचस्प प्लान, बोले- शुभमन गिल की शादी भी करवा सकता हूं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com