दिल्ली में दिवाली के ठीक बाद प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच गया. सरकारी ऐप में भले ही AQI 500 के करीब बताया जा रहा है, लेकिन तमाम तरह के दूसरे ऐप्स और मॉनिटरिंग डिवाइसेस में ये आंकड़ा 2 हजार के पार था. यानी हवा इतनी ज्यादा जहरीली है कि इसमें सांस लेने से ही कई लोगों की तबीयत खराब हो सकती है, खासतौर पर उनकी, जिन्हें पहले से ही अस्थमा या ऐसी कोई दिक्कत है. ऐसे में आज हम आपको दुनिया के ऐसे देशों के बारे में बता रहे हैं, जहां एक्यूआई दिल्ली की तुलना में सैकड़ों गुना कम है और यहां की हवा सबसे ज्यादा साफ है.
कितना AQI सेफ?
- एक्यूआई अगर शून्य से 50 के बीच है तो इसे अच्छा माना जाता है.
- एक्यूआई 51 से 100 के बीच है तो इसे मॉडरेट माना जाता है.
- 101 से लेकर 150 तक का एक्यूआई सेंसेटिव ग्रुप के लिए खतरनाक माना जाता है.
- 151 से 200 तक का एक्यूआई खराब कैटेगरी में आता है.
- 200 से 300 तक का एक्यूआई बेहद खराब कैटेगरी में आता है.
- 300 से ज्यादा AQI होने पर बेहद गंभीर स्थिति बन जाती है.
किन देशों में सबसे साफ हवा?
अमेरिका के IQAir के मुताबिक न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में महज 3 एक्यूआई है. यानी फिलहाल ये शहर प्रदूषण के मामले में दुनिया का सबसे साफ शहर है. इसके बाद युगांडा के कंपाला में सबसे साफ हवा बह रही है. यहां का एक्यूआई फिलहाल 11 से 19 दिखा रहा है. तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का सिडनी शहर है, जहां 14 एक्यूआई के साथ लोग साफ हवा में सांस ले रहे हैं. बाकी देशों में अमेरिका, फिनलैंड, चीन, साउथ अफ्रीका और अजरबैजान जैसे देश शामिल हैं, जहां हवा काफी ज्यादा साफ है.

सबसे खराब हवा वाले शहर
सबसे खराब एयर क्वालिटी वाले शहरों की बात करें तो इस मामले में पहला नंबर पाकिस्तान के लाहौर का है. ये दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है. IQAir के मुताबिक दूसरे नंबर पर दिल्ली नहीं बल्कि मंगोलिया का उलानबटोर है. इसके बाद भारत में दिल्ली और कोलकाता की हवा सबसे ज्यादा जहरीली है. फिलहाल दिल्ली की हालत कुछ दिनों के लिए इससे भी बदतर रहने वाली है. हर साल की तरह दिवाली के बाद राजधानी गैस चेंबर में तब्लीद हो जाती है.
ये भी पढ़ें - औरत शब्द को बैन करने की बात पर भड़क गए Roadies के जज, जानें क्या होता है इसका मतलब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं