दिल्ली में ठंड से होने वाली मौतों पर सीएम और एलजी में फिर ठनी.
- सीएम केजरीवाल ने एलजी पर साधा निशाना
- सीएम बोले, हमसे सलाह नहीं लेते एलजी
- कहा- एलजी ने बेकार अफ़सर लगाए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल में एक बार फिट ठन गई है. इस बार वजह राजधानी में ठंड से होने वाली मौत है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राज्य सरकार के मशविरे के बिना बेकार अफसरों को नियुक्त करते हैं. ऐसे ही एक अफ़सर की वजह से दिल्ली में लोग ठंड से मारे जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार बनाम उपराज्यपाल मामला : एक बार फिर केजरीवाल को लगा झटका
वहीं, दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की ही एक नेता आतिशी मार्लेना की राय अपने नेता से कुछ अलग है. उन्होंने ट्वीट किया, कई चैनलों पर शीत लहर से मौत की ख़बर देखकर हैरान हूं. अगर बेघर, बेपहचाने लोगों की मौत की तादाद 12 महीने एक जैसी रहती है तो इसके लिए शीतलहर को कैसे ज़िम्मेदार बताया जा सकता है?
VIDEO : ठंड से मौत पर LG बनाम केजरीवाल
गौरतलब है कि हाल ही में उप राज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के उस ऐतिहासिक प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, जिसके तहत सरकार 40 सार्वजनिक सेवाओं मसलन, बर्थ सर्टिफिकेट, लाइसेंस, पेंशन आदि को घर-घर जाकर पहुंचाने वाली थी.
यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार बनाम उपराज्यपाल मामला : एक बार फिर केजरीवाल को लगा झटका
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, मीडिया ठंड की वजह से 44 बेघर लोगों की मौत की ख़बर दे रहा है. मैं दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) के सीईओ को कारण बताओ नोटिस दे रहा हूं. बीते साल न के बराबर मौतें हुईं थीं. इस साल एलजी ने एक बेकार अफ़सर लगा दिया. अफ़सरों की नियुक्ति से पहले एलजी हमसे मशविरा करने से इनकार करते हैं. हम इस तरह सरकार कैसे चलाएं?Media reporting 44 deaths of homeless due to cold. Am issuing show cause notice to CEO, DUSIB. Negligible deaths last year. This year, LG appointed a useless officer. LG refuses to consult us before appointing officers. How do we run govt like this?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 8, 2018
सीएम केजरीवाल के ट्वीट के बाद आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने उसे रिट्वीट किया और लिखा, 'जिस अधिकारी को नियुक्त किया गया था उनके सर्विस रिकॉर्ड को लेकर विधानसभा की कमिटी ने नकारात्मक टिप्पणी की थी. इसके बाद मुख्य सचिव कुट्टी अपने अधिकारी का बचाव करने हाई कोर्ट तक पहुंच गए. एलजी कभी भी ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे.'He is same officer for whom Assembly Committee recommended adverse remarks in his Service record. Chief Secretary Kutty went to HC to defend this officer against Committee. Hon’ble LG will never act against such officers. https://t.co/r9WciyVfuR
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) January 8, 2018
वहीं, दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की ही एक नेता आतिशी मार्लेना की राय अपने नेता से कुछ अलग है. उन्होंने ट्वीट किया, कई चैनलों पर शीत लहर से मौत की ख़बर देखकर हैरान हूं. अगर बेघर, बेपहचाने लोगों की मौत की तादाद 12 महीने एक जैसी रहती है तो इसके लिए शीतलहर को कैसे ज़िम्मेदार बताया जा सकता है?
VIDEO : ठंड से मौत पर LG बनाम केजरीवाल
गौरतलब है कि हाल ही में उप राज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के उस ऐतिहासिक प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, जिसके तहत सरकार 40 सार्वजनिक सेवाओं मसलन, बर्थ सर्टिफिकेट, लाइसेंस, पेंशन आदि को घर-घर जाकर पहुंचाने वाली थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं