विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2018

नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों रुपये कमा चुका है मालिक

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली दवाइयों के एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. क्राइम ब्रांच की माने तो उन्हें जानकारी मिली थी कि एक नकली दवाई की फैक्ट्री चल रही है.

नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों रुपये कमा चुका है मालिक
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली दवाइयों के एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली दवाइयों के एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. क्राइम ब्रांच की माने तो उन्हें जानकारी मिली थी कि एक नकली दवाई की फैक्ट्री चल रही है. पुलिस ने विजेंद्र सिंह और अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है. अशोक कुमार इस नकली फैक्ट्री का मालिक है. पुलिस के मुताबिक अब तक करोड़ों रुपए की ये नकली दवाई से कमा चुका है.

पुलिस को इस फैक्ट्री से Pan D नाम की 80 हज़ार नकली टेबलेट और 1 लाख से ज्यादा कैप्सूल मिला है. मार्किट में लाख से ज्यादा नकली दवाई ये आरोपी सिर्क्युलते कर चुके है . फैक्ट्री से नकली दवाइयों को जब्त कर लिया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com