विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2018

दिल्ली विधानसभा में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाने पर मचा घमासान

इन तस्वीरों का अनावरण गणतंत्र दिवस के दिन किया जाना है, लेकिन उससे पहले ही एक नया विवाद छिड़ गया है.

दिल्ली विधानसभा में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाने पर मचा घमासान
टीपू सुल्तान की तस्वीर को लेकर बीजेपी दिल्ली सरकार पर हमलावर हो गई है.
  • टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाने पर मचा घमासान
  • दिल्ली विधानसभा में लगाई गई है तस्वीर
  • स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के साथ लगी है तस्वीर
नई दिल्ली: दिल्ली के विधायकों और दिल्ली विधानसभा में आने वाले लोगों को देश के क्रांतिकारियों से रुबरु कराने के उद्देश्य से दिल्ली विधानसभा के गलियारों में स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों की तस्वीरें लगाई गई हैं. इन तस्वीरों का अनावरण गणतंत्र दिवस के दिन किया जाना है, लेकिन उससे पहले ही एक नया विवाद छिड़ गया है. विवाद इन क्रांतिकारियों में टीपू सुल्तान के नाम को शामिल किए जाने को लेकर है. दिल्ली विधानसभा में तात्या टोपे से लेकर लक्ष्मीबाई और नानाराव पेशवा से लेकर बिरसा मुंडा तक की तस्वीरें लगाई गई हैं, लेकिन कुल 70 तस्वीरों में एक तस्वीर को लेकर बीजेपी दिल्ली सरकार पर हमलावर हो गई है और वो तस्वीर है टीपू सुल्तान की. 

यह भी पढ़ें: टीपू सुल्तान जयंती उत्सव : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की 'सराहना' के बाद विवाद और गहराया

बीजेपी के विधायक ओपी शर्मा ने टीपू सुल्तान के चित्र को विधानसभा में लगाना जनता की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है, ओपी शर्मा का कहना है कि “जब केजरीवाल के पता है कि ये विवादित है तो क्यों तस्वीर लगाई गई. भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई के साथ लगाने वाला कद नहीं है टीपू सुल्तान का. मैं ये मामला विधानसभा में भी उठाऊंगा.” वहीं, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल का कहना है कि टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाना गर्व की बात है, क्योकि टीपू ने अंग्रेज़ों से जमकर लोहा लिया था और बीजेपी का विरोध उनकी संकुचित मानसिकता को दर्शाता है.

VIDEO:  टीपू जयंती पर सियासी घमासान
टीपू सुल्तान के नाम पर भाजपा का विरोध नया नहीं है. कर्नाटक में भी टीपू जयंती मनाये जाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ चुके हैं और अब ये विवाद कर्नाटक से निकलकर दिल्ली में भी आ गया है. योगी आदित्यनाथ भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्घारमैया पर टीपू सुल्तान को लेकर हमलावर रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tipu Sultan, Delhi VidhanSabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com