टीवी की दुनिया में कई शो अपनी कहानी, किरदारों और लोकप्रियता की वजह से इतिहास में दर्ज हुए हैं. लेकिन दूरदर्शन का एक शो ऐसा भी था, जो अपनी शूटिंग के दौरान हुए भयानक हादसे की वजह से हमेशा याद किया जाता है. यह शो था ‘द सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान (The Sword of Tipu Sultan)', जिसे 80 के दशक के आखिर में दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था. उस दौर में यह शो काफी लोकप्रिय था और इसकी भव्यता की खूब चर्चा होती थी. लेकिन शूटिंग के दौरान हुआ एक हादसा पूरे देश के लिए सदमे की खबर बन गया. क्या हुआ था ऐसा, चलिए आपको बताते हैं. इसकी IMDb रेटिंग 6.9 है.
8 फरवरी 1989 को मैसूर के प्रीमियर स्टूडियोज में ‘द सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' की शूटिंग चल रही थी, तभी सेट पर भीषण आग लग गई. देखते ही देखते पूरा स्टूडियो धुएं और लपटों से घिर गया और वहां अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में करीब 60 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. इसे भारतीय टीवी इंडस्ट्री के सबसे बड़े हादसों में गिना जाता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
संजय खान बुरी तरह झुलस गए थे
इस शो के निर्माता और मुख्य अभिनेता संजय खान भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनका चेहरा तथा पूरा शरीर आग में बुरी तरह झुलस गया था. उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ा. घायल हुए संजय खान की एक के बाद एक करीब 72 सर्जरीज हुई थीं. तब कहीं जाकर वे ठीक हो सके थे. बाद में उन्होंने कई इंटरव्यू में उस दर्दनाक दौर का जिक्र भी किया था.
हादसे के बाद बदले शूटिंग के सेफ्टी नॉर्म्स
इस हादसे ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा इंतजामों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया था. इसके बाद शूटिंग सेट्स पर सेफ्टी नियमों और इमरजेंसी इंतजामों को लेकर ज्यादा सख्ती की जाने लगी. इस घटना के बाद ‘द सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' सिर्फ एक लोकप्रिय ऐतिहासिक शो नहीं रहा, बल्कि भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे दर्दनाक हादसों में से एक बन गया.
यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर के 16 साल के बेटे की 5 फोटो, दिखने लगी है संजय कपूर की झलक, पिता से थी खास बॉन्डिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं