दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीएसई परीक्षा प्रश्नपत्रों के कथित रूप से लीक होने के मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि उन्हें उन छात्रों के लिए 'अफसोस और दुख' है जो पुन: परीक्षा में बैठेंगे. केजरीवाल ने कहा कि इस मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें : CBSE पेपर लीक: छात्रों-अभिभावकों का दावा- सभी पेपर हुए थे लीक, दोबारा हो परीक्षा, 10 बातें
गौरतलब है कि प्रश्नपत्र लीक होने की खबरों के बीच सीबीएसई ने दसवीं कक्षा के गणित और बारहवीं कक्षा के अर्थशास्त्र प्रश्नपत्रों की पुन: परीक्षा की घोषणा की थी. केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'मुझे वास्तव में उन छात्रों के लिए अफसोस और दुख है, जिन्हें बिना किसी गलती के फिर से परीक्षा देनी होगी. जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.'
VIDEO : प्रकाश जावड़ेकर बोले-CBSE की छवि पर दाग लगा
इससे पहले केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सीबीएसई प्रश्नपत्र लीक होने के मुद्दे को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया था और कहा था कि अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा कथित लीक मामले की जांच कर रही है.
(इनपुट : भाषा)
I really feel sorry and sad for the students who have to give their exams again for no fault of theirs. Responsibility shud be fixed n strict action shud be taken against those responsible.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 29, 2018
यह भी पढ़ें : CBSE पेपर लीक: छात्रों-अभिभावकों का दावा- सभी पेपर हुए थे लीक, दोबारा हो परीक्षा, 10 बातें
गौरतलब है कि प्रश्नपत्र लीक होने की खबरों के बीच सीबीएसई ने दसवीं कक्षा के गणित और बारहवीं कक्षा के अर्थशास्त्र प्रश्नपत्रों की पुन: परीक्षा की घोषणा की थी. केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'मुझे वास्तव में उन छात्रों के लिए अफसोस और दुख है, जिन्हें बिना किसी गलती के फिर से परीक्षा देनी होगी. जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.'
VIDEO : प्रकाश जावड़ेकर बोले-CBSE की छवि पर दाग लगा
इससे पहले केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सीबीएसई प्रश्नपत्र लीक होने के मुद्दे को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया था और कहा था कि अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा कथित लीक मामले की जांच कर रही है.
(इनपुट : भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं