विज्ञापन

गुजरात की जनता अपने बारे में सोचे और पंजाब की तरह AAP को मौका दे- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नरेगा में सबसे गरीब व्यक्ति भीषण गर्मी में पसीना बहाकर मजदूरी करता है. सिर्फ 100 रोजगार के पैसे मिलते हैं. ये लोग मजदूरों के नाम की इंट्री कर मनरेगा का भी पैसा खा गए.

गुजरात की जनता अपने बारे में सोचे और पंजाब की तरह AAP को मौका दे-  अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में कहा- हमें मौका देकर देखिए
NDTV

गुजरात दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने दाहोद में ‘विजय विश्वास सभा' कर भाजपा और कांग्रेस के गुप्त गठजोड़ पर करारा हमला बोला. सभा में उमड़े जन समूह को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता भाजपा के दमन के खिलाफ खड़ी हो चुकी है और आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर बदलाव करने जा रही है. आम आदमी पार्टी का बढ़ता जन समर्थन देख भाजपा डर गई है और रोज हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करा रही है. उन्होंने कहा कि 30 साल में भाजपा सरकार अच्छे स्कूल-अस्पताल और खेती के लिए पानी तक नहीं दे पाई, क्योंकि इनकी नीयत ही खराब है. इस बार जनता खेती-घर की बिजली मुफ्त, महिलाओं को एक हजार, 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और अच्छे स्कूल के लिए वोट करेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

'राज्य सरकार ने सबसे ज्यादा आदिवासी समाज को लूटा और उन पर अत्याचार किया'

उन्होंने कहा कि पिछले 30 साल में BJP ने कांग्रेस के साथ मिलकर गुजरात को लूट लिया. इन्होंने सबसे ज्यादा आदिवासियों को लूटा है और उनके उपर अत्याचार किया है. गुजरात में सबसे पिछड़ा और शोषित आदिवासी समाज है. बच्चों के शिक्षा, रोजगार का इंतजाम नहीं है. मजबूरी में बच्चे किसानी करते हैं लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों का भी बुरा हाल कर दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर साल अरबों-खरबों आदिवासी समाज के कल्याण के लिए भेजती है. पिछले 30 साल में आदिवासी समाज के कल्याण के जितना पैसा आया, अगर ये पैसा एक-एक व्यक्ति को सीधे दे देते तो हर व्यक्ति करोड़पति बन जाता. लेकिन आदिवासी समाज के नाम पर आने वाला पैसा भाजपा और कांग्रेस वालों की जेब में चला जाता है. 

'हमारे विधायक ने आवाज उठाई तो उसे जेल भेज दिया'

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नरेगा में सबसे गरीब व्यक्ति भीषण गर्मी में पसीना बहाकर मजदूरी करता है. सिर्फ 100 रोजगार के पैसे मिलते हैं. ये लोग मजदूरों के नाम की इंट्री कर मनरेगा का भी पैसा खा गए. मजदूरों का इसकी जानकारी ही नहीं होती है कि उनके नाम का अंगूठा लग गया है. ‘‘आप'' विधायक ने मनरेगा के पैसे की लूट के खिलाफ आवाज उठाई. उन्होंने रजिस्टर दिखाने को कहा तो भाजपा सरकार ने उन्हें पकड़ कर जेल में डाल दिया. नरेगा का पैसा चोरी करने वाले भाजपा सरकार के मंत्री को जेल में नहीं डाला गया, क्योंकि वह उपर तक पैसा पहुंचाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

'हमारे वोट से ये लोग विधायक-मंत्री बन जाते हैं, लेकिन हमारे बच्चों के लिए एक स्कूल तक नहीं बनवाते'

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम लोगों के वोट से भाजपा-कांग्रेस वाले विधायक और मंत्री बन जाते हैं, इनके बच्चे विदेशों में पढ़ते हैं और आम लोगों के बच्चों के लिए ढंग के सरकारी स्कूल भी नहीं है. ये बीमार होने पर विदेशों में इलाज कराने जाते हैं और इन्हीं के बच्चों को विधायकी का टिकट भी मिलता है, लेकिन एक आम आदमी के बच्चों का कोई भविष्य नहीं है. आम आदमी वोट अपने लिए देता है, ना कि इनके लिए देता है. 

'पंजाब की गुजरात के पास भी झाड़ू चलाकर कांग्रेस-भाजपा का सफाया करने का अच्छा मौका है'

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 से पहले पंजाब में भी गुजरात जैसा ही हाल था. पंजाब में कांग्रेस, भाजपा और अकाली गठबंधन की दो ही पार्टियां थी. दोनों पार्टियां 5-5 साल बारी-बारी से सरकार बनाते थे और दोनों मिलकर लूटते थे. गुजरात की तरह पंजाब में भी कांग्रेस-भाजपा के संयुक्त धंधे थे. पंजाब के लोग तंग आ गए. इसी दौरान पंजाब में आम आदमी पार्टी एक उम्मीद लेकर आई. पंजाब के लोगों ने तय कि पुरानी पार्टियों पर झाड़ू चलाकर उन्हें उखाड़ फेंकना है. 

यह भी पढ़ें: ₹10 लाख तक का कवर सिर्फ चुनिंदा लोगों के लिए नहीं: पंजाब सरकार ने गिनाईं स्वास्थ्य योजना की खूबियां

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com