गुड़गांव के एक निजी स्कूल में छात्र की हत्या के मामले में सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट में पिंटो परिवार का उल्लेख नहीं किया गया है.
- गुड़गांव के एक निजी स्कूल में हुई थी सात वर्षीय छात्र की हत्या
- आरोपी स्कूल छात्र के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र
- अक्टूबर में स्कूल के शीर्ष प्रबंधन के लोगों को अग्रिम जमानत दी गई थी
गुड़गांव:
केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुड़गांव के एक निजी स्कूल में के सात वर्षीय लड़के की हत्या के लिए एक किशोर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया लेकिन पुलिस द्वारा गिरफ्तार संस्थान के दो शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ आरोपों के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है.
आरोप पत्र में निजी स्कूल के प्रमोटरों और शीर्ष प्रबंधन अधिकारियों रेयान पिंटो, ऑगस्टीन पिंटो और ग्रेस पिंटो का भी जिक्र नहीं किया गया है. पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने गत वर्ष सात अक्टूबर को इन लोगों को अग्रिम जमानत दी थी.
यह भी पढ़ें : गुड़गांव के स्कूल में बच्चे की हत्या के मामले में आरोपी छात्र को अब 'भोलू' कहा जाएगा
स्कूलों के समूह के क्षेत्रीय प्रमुख फ्रांसिस थॉमस और एचआर प्रमुख जेयस थॉमस को स्कूल में बच्चों की सुरक्षा में कथित लापरवाही बरते जाने के लिए 11 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया था. आरोप पत्र में एजेंसी ने हालांकि इन लोगों की गिरफ्तारी का जिक्र किया है लेकिन जांच एजेंसी इनके खिलाफ आरोपों के बारे में चुप्पी साधे रही.
VIDEO : स्कूल बस पर पथराव
पीड़ित की ओर से पेश वकील सुशील टेकरीवाल ने कहा कि जांच प्रगति पर है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gurgaon School Student Murder Case