विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2018

यमुना एक्‍सप्रेस वे में फेंसिंग तोड़कर बस हाईवे से नीचे गिरी, दो लोगों की मौत

यमुना एक्‍सप्रेस वे में रविवार को सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और 23 लोग घायल हो गए हैं. 

यमुना एक्‍सप्रेस वे में फेंसिंग तोड़कर बस हाईवे से नीचे गिरी, दो लोगों की मौत
फाइल फोटो
  • यमुना एक्‍सप्रेस वे में हुए एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत
  • इस सड़क हादसे में 23 लोग घायल हो गए हैं.
  • बस यमुना एक्‍सप्रेस वे बने फेंसिंग तोड़कर कर हाईवे से नीचे गिरी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोएडा: यमुना एक्‍सप्रेस वे में रविवार को सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और 23 लोग घायल हो गए हैं. 

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस यमुना एक्‍सप्रेस वे पर बने फेंसिंग तोड़कर कर हाईवे से नीचे गिर गई. इससे बस में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 

इस हादसे में घायल 23 लोगों को पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और बचाव का काम जारी है. 

अभी यह पता नहीं चल सका है कि तेज रफ्तार बस किस वजह से फेंसिंग तोड़कर हाईवे से नीचे गिर गई. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com