विज्ञापन

भाजपा की महिला पार्षद पर आवारा पशुओं का हमला, हवा में उछाला तो सिर के बल गिरीं; आईं गंभीर चोटें

शशि चंदना ने बताया कि उन्होंने इलाके में आवारा मवेशियों की कई शिकायतें MCD में की थीं, लेकिन ज्यादा कार्रवाई नहीं हुई. BJP councillor shasha chandna suffers head injury in stray cattle attack in East Delhi

भाजपा की महिला पार्षद पर आवारा पशुओं का हमला, हवा में उछाला तो सिर के बल गिरीं; आईं गंभीर चोटें
आवारा मवेशियों ने भाजपा पार्षद पर किया हमला.

दिल्ली में आवारा कुत्तों के अलावा आवारा पशुओं का आतंक भी थम नहीं रहा है. पूर्वी दिल्ली से बीजेपी पार्षद शशि चंदना आवारा पशुओं का शिकार हो गईं. जब वह घर जा रही थीं तो रास्ते में मौजूद मवेशी ने उनपर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

डावली वार्ड से म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ़ दिल्ली (MCD) की पार्षद और BJP से जुड़ीं शशि चंदना ने बताया कि 24 जून की सुबह करीब 10 बजे अपने इलाके में पास के मंदिर से घर लौट रही थीं. तभी मवेशी ने सामने से हमला किया, इस दौरान वह हवा में उछल गईं. जब गिरीं तो सिर सड़क पर टकरा गया, जिससे उनको चोटें आई हैं.

उन्होंने कहा, "मैंने इलाके में आवारा मवेशियों के बारे में MCD में कई शिकायतें की हैं, लेकिन ज़्यादा कार्रवाई नहीं हुई है." उनके पति मोहन चंदना ने बताया कि उनका इलाज पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार स्थित एक नर्सिंग होम में चल रहा है और वह अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

अवैध डैयरी वाले छोड़ते हैं पशु

मोहन चंदना ने बताया कि पसलियों में भी चोटें आई हैं. अस्पताल में सभी तरह के टेस्ट हो गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है. जिससे पता चलेगा कि चोटें कितनी गंभीर हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके के कई निवासी अवैध डेयरी चलाते हैं और दूध निकालने के बाद अपने मवेशियों को सड़क पर छोड़ देते हैं.

हर साल एमसीडी पकड़ती है आवारा पशु

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, MCD ने 2024-25 के दौरान दिल्ली में 13,780 आवारा मवेशियों को पकड़ा, जबकि 2025-26 में 13,432 मवेशियों को पकड़ा गया. चालू वित्त वर्ष में मई तक 2,121 मवेशियों को पकड़ा गया है. आंकड़े बताते हैं कि नागरिक एजेंसियों के नियमित अभियानों के बावजूद हर साल शहर की सड़कों से हज़ारों आवारा मवेशियों को पकड़ा जाता है.

अधिकारी बंदरों से जुड़ी शिकायतों से निपटने के लिए भी अभियान चला रहे हैं. आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि 2024-25 में 1,483 और 2025-26 में 1,639 बंदर पकड़े गए. मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में मई तक 389 बंदर पकड़े गए हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Councillor, Delhi News, Stray Cattle On Road, Stray Cattle Problem
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com