विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2018

दिल्ली वालों के लिए केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, इस तारीख से सरकारी सेवाओं की होगी होम डिलीवरी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घर-घर तक सेवा पहुंचाए जाने की योजना के लागू होने की तारीख का ऐलान कर दिया.

दिल्ली वालों के लिए केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, इस तारीख से सरकारी सेवाओं की होगी होम डिलीवरी
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
  • सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी 10 सितंबर से शुरू.
  • अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया.
  • केजरीवाल सरकार की यह योजना काफी समय से लंबित थी.
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घर-घर तक सेवा पहुंचाए जाने की योजना के लागू होने की तारीख का ऐलान कर दिया. आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस, विवाह प्रमाणपत्र और राशन कार्ड समेत विभिन्न सरकारी सेवाएं राजधानीवासियों को 10 सितम्बर से उनके घरों पर ही मिलने लगेगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ने ट्विटर पर यह घोषणा की. 

दिल्‍ली में सीएम केजरीवाल और अफसरों में फिर हुई तकरार, इस बार ये स्‍कीम बनी 'वजह'

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे ‘‘शासन में क्रांति’’ बताया जो ‘‘भ्रष्टाचार के लिए एक बड़ा प्रहार’’ होगा. आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने इस साल की शुरूआत में सेवाओं को लोगों के घर घर तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा था और उपराज्यपाल अनिल बैजल पर इसे रोके जाने का आरोप लगाया था.  केजरीवाल ने ट्वीट किया,‘‘सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाया जायेगा. शासन में यह एक क्रांति है. भ्रष्टाचार के लिए एक झटका है. लोगों के लिए सुपर सुविधा. दुनिया में कहीं भी ऐसा पहली बार हो रहा है. 10 सितम्बर से शुरूआत होगी.’  आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह सेवा सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कहीं नहीं है.

राशन की डोरस्टेप डिलीवरी पर केजरीवाल-एलजी के अलग सुर, फिर फंस सकती है योजना  

बता दें कि इसके तहत उपभोक्ता प्रत्येक सेवा के लिए 50 रुपये देकर घर पर ही विवाह, जाति, मूल निवास और आय प्रमाण पत्र के अतिरिक्त नए जल कनेक्शन और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ अन्य सेवाओं का लाभ ले सकता है. यह सेवा उपभोक्ता की सुविधानुसार सुबह के नौ बजे से रात के नौ बजे तक दी जाएगी. (इनपुट एजेंसियां)

VIDEO: एलजी-केजरीवाल में फिर ठनी, घर तक सेवा का प्रस्ताव लौटाया
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Doorstep Delivery Of Services, Services
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com