विज्ञापन
This Article is From May 28, 2019

अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम तो रामदेव ने लॉन्च किया सस्ता दूध

अमूल और मदर डेयरी जैसे दूध सप्लायर ने पिछले दिनों 2 रुपए प्रति लीटर के दाम में बढ़ोत्तरी की, जिसके योगगुरु रामदेव की कंपनी 'पतंजलि' ने अपने डेयरी प्रोडक्ट्स टोंड दूध और गाय के मख्खन से बने खाद्य सामाग्री को लॉन्च कर दिया.

Also Read in
अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम तो रामदेव ने लॉन्च किया सस्ता दूध
पंतजलि के को-फाउंडर रामदेव ने लॉन्च किया दूध प्रोडक्ट
  • अमूल-मदर डेयरी के दाम बढ़े
  • पतंजलि ने लॉन्च किया नया प्रोडक्ट
  • सस्ते दामों में बेचेगा दूध
नई दिल्ली:

अमूल और मदर डेयरी जैसे दूध सप्लायर ने पिछले दिनों 2 रुपए प्रति लीटर के दाम में बढ़ोत्तरी की, जिसके योगगुरु रामदेव की कंपनी 'पतंजलि' ने अपने डेयरी प्रोडक्ट्स टोंड दूध और गाय के मख्खन से बने खाद्य सामाग्री को लॉन्च कर दिया. पैक्ड दूध के दाम दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र राज्यों में सस्ते किए गए हैं. इसी वजह से अब लोगों की नजर बड़े डेयरी कंपनी के अलावा बाबा रामदेव के पतंजलि डेयरी प्रोडक्ट्स पर भी पड़ेगी.

BSP विधायक का दावा: BJP ने दिया मंत्री पद और 50-60 करोड़ रुपये का ऑफर, कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस लेने के लिए कहा

पतंजलि आयुर्वेद के को-फाउंडर रामदेव ने कहा, "देश में टोंड दूध की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, पतंजलि अब 40 रुपए प्रति लीटर दूध बेच रही है, जो अन्य कंपनियों की बिक्री की तुलना में 4 रुपए सस्ता है." उन्होंने कहा, "अभी हमारा उद्देश्य कम से कम 4 लाख लीटर प्रतिदिन प्रदान करना है. इससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि दो प्रमुख डेयरी कंपनियों 'अमूल और मदर डेयरी' ने दूध की कीमतों में वृद्धि की है."

रामदेव का कहना है कि कंपनी किसानों से सीधे दूध खरीदती है. हम 15,000 से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसा ट्रांसफर करते हैं. बता दें, दिल्ली-NCR सहित अन्य राज्यों में अमूल दूध (Amul Milk) की कीमत बढ़ गई है. अब आपको अमूल दूध के 1 लीटर के लिए 2 रुपये ज्यादा देने होंगे.

फ्लाइट में शख्स को सिगरेट पीने से रोका तो महिला क्रू मेंबर के सामने खोली पैंट की जिप, और फिर...

अमूल ब्रांड नाम से डेयरी उत्पाद बेचने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने यह फैसला लिया है. संघ ने यह निर्णय कच्चे माल की लागत बढ़ने के चलते किया है. जीसीएमएमएफ ने कहा कि दूध के दाम 2 साल बाद बढ़ाए गए हैं. इससे पहले, मार्च 2017 में दूध के दाम संशोधित किए गए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramdev, Patanjali, Amul, Mother Dairy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com