विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2018

नोएडा में AAP की जन अधिकार रैली आज, केजरीवाल के साथ मौजूद रहेंगे बीजेपी के ये नाराज नेता

बीजेपी के नाराज नेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा आम आदमी पार्टी की रैली में लेंगे भाग

नोएडा में AAP की जन अधिकार रैली आज, केजरीवाल के साथ मौजूद रहेंगे बीजेपी के ये नाराज नेता
प्रतीकात्मक फोटो.
  • संजय सिंह की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जन अधिकार पदयात्रा होगी समाप्त
  • नोएडा के सेक्टर 46 में दोपहर 3:00 बजे से रैली का आयोजन
  • रैली में चुनाव के संबंध में केजरीवाल द्वारा कुछ ऐलान करने की संभावना
नई दिल्ली: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में आम आदमी पार्टी की जन अधिकार रैली आज होगी. इस रैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, बीजेपी के नाराज नेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा शामिल होंगे. 

दरअसल आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह 29 अगस्त से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जन अधिकार पदयात्रा कर रहे हैं. उन्हें सहारनपुर से अपनी यात्रा शुरू करके मुजफ्फरनगर शामली मेरठ गाजियाबाद से होते हुए नोएडा में अपनी इस यात्रा को रैली के साथ संपन्न करना है. नोएडा के सेक्टर 46 में दोपहर 3:00 बजे इस रैली का आयोजन किया गया है. 

यह भी पढ़ें : सीएम अरविंद केजरीवाल के सबसे खास यह अफसर क्या कर रहे हैं आजकल?

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अंदर तो लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू कर दिया है लेकिन दिल्ली से बाहर नोएडा में उनकी पहली रैली होगी. माना जा रहा है कि यहां पर वो चुनाव संबंधी कुछ ऐलान कर सकते हैं. 

VIDEO : शत्रुघ्न सिन्हा को दिखाए काले झंडे

सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी का इरादा देश में लोकसभा की 80 से 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का है. यह सीटें मुख्यतः पांच राज्यों में आती हैं जिनमें दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की सभी सीटें शामिल हैं. नोएडा में होने वाली रैली में किसानों की कर्ज माफी, बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने, शिक्षामित्रों और संविदा कर्मियों को नियमित करने, शिक्षा प्रेरकों का मानदेय बढ़ाने, महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी, किसानो के गन्ने का बकाया भुगतान करने पर ज़ोर रहेगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aam Aadmi Party (AAP)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com