विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2019

दिल्ली से सटे फरीदाबाद के एक स्कूल में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 2 बच्चों और एक महिला की मौत

दिल्ली से सटे हरियाणा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. फरीदाबाद के एक स्कूल में आग लगने की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई है. मारे गए लोगों में 2 बच्चे हैं.

Also Read in
दिल्ली से सटे फरीदाबाद के एक स्कूल में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 2 बच्चों और एक महिला की मौत
  • फरीदाबाद के एक प्राइवेट स्कूल में लगी भीषण आग
  • एक महिला समेत 2 बच्चों की मौत, 2 लोग घायल
  • आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका
फरीदाबाद:

दिल्ली से सटे हरियाणा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. फरीदाबाद के एक प्राइवेट स्कूल में आग लगने की वजह से शनिवार को 3 लोगों की मौत हो गई है. मारे गए लोगों में 2 बच्चे हैं. बीते महीने गुजरात के सूरत से भी इसी तरह की घटना सामने आई थी. सूरत में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 22 छात्रों की मौत हो गई थी. फरीदाबाद में आग लगने की शुरुआत आज सुबह कपड़े के गोदाम से हुई. यह गोदाम स्कूल के नीचे ही खुला हुआ था जिसमें लगी आग ने पूरे स्कूल को अपनी चपेट में ले लिया. घटना फरीदाबाद के दुबुआ कॉलोनी की है. अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सूरत की तरह यहां भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां देर से पहुंची. 

मारे गए लोगों में एक महिला और 2 बच्चे हैं. महिला स्कूल में ही पढ़ाती थी. इसके अलावा 2 लोग घायल हैं जिन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है. फरीदाबाद के शिक्षण संस्थानों ने सूरत अग्निकांड से भी कोई सबक नहीं लिया है और इस स्कूल में आग पर काबू पाने के लिए कोई भी यंत्र मौजूद नहीं थे.

सूरत में 22 स्टूडेंट्स की मौत पर बोले सीएम विजय रूपाणी- पूरे गुजरात में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट 

घटनास्थल के बिल्कुल सामने रहने वाले पटेल नामक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने आग को सबसे पहले लगते हुए देखा था और फिर अपने घर की मोटर चला कर आग को बुझाने की कोशिश भी की. लेकिन आग तेज हो गई. हालांकि कुछ ही देर में मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गईं जिन्होंने आग पर काबू पा लिया लेकिन इतनी देर में स्कूल परिसर में सोए हुए दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बाहर निकल कर अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी मौत हो गई.

सूरत अग्निकांड: सामने आईं नगर निगम और बिल्डर की खामियां, तीन मंजिला कॉम्पलेक्स में अवैध रूप से बनी थी चौथी मंजिल

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, 'आज 8 जून 2019 को सुबह डबुआ थाना एरिया में मस्जिद के नजदीक घर में बनी कपड़ों की एक दुकान मे आग लगने के कारण एक ही परिवार के 2 बच्चे सहित एक औरत की मौत हो गई. मृतक महिला नीता अपने पति विशाल और अपने दो बच्चों के साथ इस मकान में रहते थे. मकान में नीचे मृतक महिला के पति विशाल ने कपड़ों की दुकान कर रखी थी और ऊपर के 2 फ्लोर में एक फ्लोर पर परिवार खुद रहता था और दूसरे फ्लोर पर मृतक महिला नीता ने प्ले स्कूल खोल रखा था. आग लगने पर जब तक महिला अपने बच्चों को लेकर नीचे आने की कोशिश करती तब तक वह दम घुटने के कारण बेहोश हो गए थे.' 

Video: फरीदाबाद के प्राइवेट स्कूल में लगी आग, तीन लोगों की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faridabad School, Fire At School, Manohar Lal Khattar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com