विज्ञापन

पांच सिगरेट और दो पानी की बोतल... कर्नाटक में मामूली विवाद के बाद युवकों ने की दुकानदार की हत्‍या

पीड़ित यल्लप्पा नाइक पर देर रात कुछ युवकों ने हमला किया. चार युवक गांव के मेले से लौटते समय उनकी दुकान पर रुके थे. इसी दौरान विवाद हो गया और आरोपियों ने यल्‍लप्‍पा की जमकर पिटाई की. बाद में उनकी अस्‍पताल में मौत हो गई.

पांच सिगरेट और दो पानी की बोतल... कर्नाटक में मामूली विवाद के बाद युवकों ने की दुकानदार की हत्‍या
  • कर्नाटक के बेलगावी स्थित घोडाकेनाट्टी में कुछ युवकों ने दुकानदार की जमकर पिटाई की, जिसके कारण उनकी मौत हो गई.
  • सिगरेट और पानी की बोतलों के भुगतान को लेकर विवाद के बाद युवकों ने 48 साल के पान विक्रेता की हत्‍या कर दी.
  • स्थानीय लोगों का दावा है कि आरोपी युवक नशे में थे और मेले के बाद रास्ते में उपद्रव मचा रहे थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कर्नाटक के बेलगावी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर मामूली से विवाद के बाद एक शख्‍स की हत्‍या कर दी गई. यह मामला बेलगावी के घोडाकेनाट्टी गांव का है, जहां पर सिगरेट और पानी की बोतलों के भुगतान को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद कुछ युवकों ने 48 साल के पान विक्रेता को बेरहमी से पीट दिया. उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका. 

पीड़ित यल्लप्पा नाइक पर देर रात कुछ युवकों ने हमला किया. चार युवक गांव के मेले से लौटते समय उनकी दुकान पर रुके थे. पुलिस के अनुसार, युवकों ने चार से पांच सिगरेट और दो पानी की बोतलें ले लीं, लेकिन कथित तौर पर पैसे मांगे जाने पर देने से इनकार कर दिया. 

ये भी पढ़ें: फर्श पर 'कोरियन स्टाइल' के अजीबोगरीब यंत्र थे... तीनों बहनों के बंद कमरे में क्या मिला, चौंकाने वाला खुलासा

... और इस तरह से शुरू हुआ विवाद 

घटना के बारे में बताते हुए यल्लप्पा के भाई निंगप्पा नाइक ने बताया कि हालात देखते ही देखते बिगड़ गए. उन्होंने कहा कि आधी रात का समय था. युवकों ने चार-पांच सिगरेट और दो पानी की बोतलें ले लीं. जब मेरे भाई ने उनसे पैसे मांगे तो उन्होंने मना कर दिया और फिर हमला करना शुरू कर दिया. दो युवकों ने उन्‍हें पकड़े रखा और तीसरा शख्‍स उन्‍हें पीट रहा था. हम जब वहां पर पहुंचे तो वे भागने की कोशिश कर रहे थे और हमने उनमें से दो को पकड़ लिया.”

निंगप्पा ने बताया कि परिवार तुरंत यल्लप्पा को पास के अस्पताल ले गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्‍हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि हम उन्‍हें केएलई अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. 

ये भी पढ़ें: शादियों में कार पार्क करने के बहाने गाड़ी चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

स्‍थानीय लोग बोले - नशे में थे आरोपी 

स्थानीय लोगों का दावा है कि घटना के समय युवक नशे में थे और हमले से पहले भी इलाके में बेहद आक्रामक व्यवहार कर रहे थे.  लोगों का आरोप है कि मेले के बाद वे रास्ते में उपद्रव मचा रहे थे. यल्लप्पा को हमले में गंभीर चोटें आईं और इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई, जिससे उनका परिवार सदमे में है. अपने परिवार में यल्‍लप्‍पा कमाने वाले इकलौते शख्‍स थे. 

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों प्रज्वल पाटिल, निखिल चौगले, विवेक चौगले और श्रीधर पाटिल को गिरफ्तार किया है. 

काकाती पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में हर आरोपी की भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है. परिवार और स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com